NEET Result 2023: कश्मीरी मौलवी की जुड़वा बेटियों ने पहली बार में पास किया नीट यूजी, बताया स्टडी प्लान
AajTak
NEET UG Result 2023: नीट यूजी एग्जाम क्वालीफाई करने वाली जुड़वा बहनें दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में दामल हांजीपोरा की रहने वाली हैं. सैयद बिस्माह और सैयद सबिया ने अपने पहले अटेंप्ट में नीट यूजी परीक्षा पास की है. उन्होंने इसके पीछे जो स्टडी प्लान करके पढ़ाई की थी, आजतक के साथ शेयर की.
NEET UG Result 2023: अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2023 रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों उम्मीदवारों के घरों में खुशियां मनाई जा रही हैं. रिश्तेदार, दोस्त और पड़ोसी देश की कठिन परीक्षा माने जाने वाली नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने की बधाई दे रहे हैं. लेकिन कश्मीर के एक घर में नीट परीक्षा पास करने की दोगुनी खुशी है. क्योंकि यहां दो जुड़वा बहनों ने एक साथ नीट यूजी 2023 एग्जाम दिया और क्वालीफाई किया है. सबसे अच्छी बात यह है कि दोनों बहनों ने अपने पहले अटेंप्टट में ही नीट यूजी एग्जाम क्वालीफाई किया है.
मौलवी की बेटियों ने पहले अटेंप्ट में पास किया नीट नीट यूजी एग्जाम क्वालीफाई करने वाली ये जुड़वा बहनें दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में दामल हांजीपोरा की रहने वाली हैं. कुलगाम जिले के दूर गांव वाटू के मौलवी सैयद सज्जाद हुसैन की सैयद बिस्माह और सैयद सबिया दोनों बेटियों ने कश्मीर की वादी में अपनी सफलता का रंग बिखेर दिया है, जो वाकई में सराहनीय है.
नीट एग्जाम में काम आई ये स्टडी प्लानिंग सैयद बिस्माह और सैयद सबिया ने अपने पहले अटेंप्ट में नीट यूजी परीक्षा पास की है. उन्होंने इसके पीछे जो स्टडी प्लान करके पढ़ाई की थी, आजतक के साथ शेयर की. सैयद बिस्माह ने कहा कि अगर आप नीट देना चाहते हैं तो सबसे पहले अपना लेवल चेक करें कि कमजोरी कहां है, इसके बाद शिक्षकों के साथ अपनी समस्याओं पर चर्चा करें या फिर कमजोरी से बचने के लिए इंटरनेट की भी मदद ले सकते हैं.
पढ़ाई के लिए माता-पिता ने दिया है बड़ा बलिदान: सैयद गर्ल्स सैयद बिस्माह और सैयद सबिया दोनों की सफलता किसी बड़ी कामयाबी से कम नहीं है. क्योंकि इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और माता-पिता का सहयोग शामिल है.
उन्होंने कहा कि इस तरह के लक्ष्य को हासिल करने में हमारे माता-पिता का बहुत सहयोग रहा. साबिया ने कहा, "बचपन से लेकर आज तक हमें जो कुछ भी चाहिए, हमारे माता-पिता ने हमें दिया है, जो अपने आप में एक बड़ा बलिदान है."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










