
NEET पर 'सुप्रीम' फैसले का सरकार ने किया स्वागत, शिक्षा मंत्री बोले- छात्रों से माफी मांगे विपक्ष
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि रिकॉर्ड में ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे यह निष्कर्ष निकाला जा सके कि इसकी पवित्रता के "व्यवस्थित उल्लंघन" के कारण इसे "दूषित" किया गया था. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का केंद्र सरकार ने भी स्वागत किया. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उनकी सरकार सुप्रीम कोर्ट की आभारी है.
NEET-UG 2024 के असफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को विवादों से घिरी परीक्षा को रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड में ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे यह निष्कर्ष निकाला जा सके कि इसकी पवित्रता के "व्यवस्थित उल्लंघन" के कारण इसे "दूषित" किया गया था. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का केंद्र सरकार ने भी स्वागत किया. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उनकी सरकार सुप्रीम कोर्ट की आभारी है.
प्रधान ने प्रेस कांफ्रें करते हुए कहा, "सत्यमेव जयते! हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं. हमारे प्राथमिकता वाले छात्र और उनका, भविष्य सरकार हमेशा से इस पर विश्वास करती रही है और वह सुप्रीम कोर्ट की आभारी है. पिछले कुछ दिनों में 2.5 महीने में पिछली स्केल मिस नहीं हुई है. समाज के कमजोर वर्ग, एससी, एसटी, ग्रामीण छात्रों के कमजोर वर्गों को भी सुप्रीम कोर्ट ने फिर से नीट न कराने का फैसला करके ध्यान में रखा है."
उन्होंने आगे कहा, "परीक्षा की पवित्रता और उल्लंघन के लिए शून्य सहनशीलता. अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम अधिसूचित किया गया है. पारदर्शी छेड़छाड़ मुक्त और शून्य त्रुटि परीक्षा प्रणाली - सरकार प्रतिबद्ध है. पूरी तरह से एनटीए का पुनर्गठन - प्रोफेसर डॉ राधाकृष्णन के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय समिति इस पर काम कर रही है. डॉ गुलेरिया इस पर काम कर रहे हैं. विशेषज्ञों की राय और मॉडलों पर विचार किया गया है. वह रिपोर्ट भी जल्द ही जारी की जाएगी.
'विपक्ष को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए'
उन्होंने कहा कि एलओपी नेता और उनके नेतृत्व ने परीक्षा को बकवास बताया था. उन्हें (विपक्ष को) देश के अभिभावकों और लोगों, छात्रों से माफी मांगनी चाहिए. सब कुछ रिकॉर्ड में है. हमने सार्वजनिक परीक्षा को वह कानून दिया जिसकी उसे जरूरत थी. उन्हें जवाब देना चाहिए कि वे कब कानून लेकर आए और क्यों वापस ले लिया? सीबीटी या ओएमआर शीट आधारित परीक्षा पर- ओबीसी, एससी, एसटी छात्रों की संख्या में नीट के लिए बढ़ोतरी हुई है. 4750 केंद्र हैं. परीक्षा ग्रामीण, आदिवासी और दलित बच्चों के लिए है, सबसे बड़े लाभार्थी ओएमआर या सीबीटी, उच्च स्तरीय पैनल तय करेगा.
नई मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी: शिक्षा मंत्री

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








