
NEET परीक्षा: चेकिंग के नाम पर हद पार, छात्राओं के अंडरगारमेंट्स उतरवाए, विवाद
AajTak
NEET की परीक्षा के दौरान हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सख्ती के नाम पर छात्राओं के अंडर गारमेंट्स तक उतरवा दिए गए. कोटा में मोदी कॉलेज सेंटर पर चार मुस्लिम युवतियां हिजाब पहनकर पहुंचीं. इन्हें गेट पर पुलिस वालों ने रोक लिया.
NEET (नेशनल एलेजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) की परीक्षा के दौरान हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सख्ती के नाम पर छात्राओं के अंडर गारमेंट्स तक उतरवा दिए गए. यह वाक्या केरल के कोल्लम जिले का है. एक तरफ सूचना प्रौद्योगिकी की मार्थोमा संस्थान ने इस घटना से साफ इनकार किया है. तो वहीं छात्राओं के छात्रों के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले की जांच जारी है.
वहीं दूसरी तरफ कोटा के मोदी कॉलेज सेंटर पर चार मुस्लिम छात्राएं हिजाब पहनकर पहुंचीं. इन्हें गेट पर पुलिस वालों ने रोक लिया. छात्राएं ने हिजाब हटाने से इनकार कर दिया. पुलिस ने समझाया और ड्रेसकोड का हवाला दिया. फिर भी वो नहीं मानीं. उनके परिवार वाले भी अड़ गए. इसके बाद उनसे लिखित में लिया गया कि परीक्षा को लेकर कोई भी निर्णय होगा, उसके लिए वो खुद जिम्मेदार होंगी.
परीक्षा नियमों के तहत स्टूडेंट्स फुल आस्तीन के कपड़े भी नहीं पहन कर आ सकते हैं. अगर स्टूडेंट ऐसा करता है तो उसके आस्तीन को काटने बाद परीक्षा में बैठने की इजाजत होती है. कुंडल, बाली, घड़ी व अन्य सभी वस्तुओं को रख लिया जाता है. लेकिन कोटा में पहली बार देखने में आया कि दो छात्राएं अपने चेहरे को लपेट कर अंदर चली गईं. उन्हें पूरी तरह से चेक किया गया था.
एएसआई गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने गेट के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की थी. कुछ स्टूडेंट्स ने फुल आस्तीन के कपड़े पहने हुए थे, उनकी आस्तीन काटकर अंदर भेजे गए. जिन्होंने हिजाब पहन रखा था उनको साइड में किया था. अंदर से आदेश आने के बाद युवतियों को गेट में प्रवेश दिया गया था. अंदर तलाशी लेने के लिए संस्था की अलग टीम लगी हुई थी. संस्था की टीम ने अंदर छात्राओं की तलाशी ली.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










