
NEET अभ्यर्थी की हत्या के बाद गोरखपुर पहुंचे ADG अमिताभ यश, पीड़ित परिवार को दिलाया ये भरोसा
AajTak
गोरखपुर में 20 वर्षीय NEET अभ्यर्थी दीपक गुप्ता की हत्या के बाद गांव में बवाल मचा हुआ है. ग्रामीणों ने पुलिस और पीएसी दोनों को ही नहीं बख्शा. जमकर पथराव किया गया. जिसमें एसपी और एसएचओ घायल हुए. अब ADG पीड़ित परिवार से मिलने वहां पहुंचे हैं. उधर, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा है.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 20 वर्षीय नीट अभ्यर्थी दीपक गुप्ता की हत्या के एक दिन बाद, यूपी पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) कानून-व्यवस्था अमिताभ यश स्थिति का जायजा लेने के लिए गोरखपुर शहर पहुंचे और परिवार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.
मौके पर पहुंचे एडीजी अमिताभ यश स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि मंगलवार देर शाम यहां पहुंचे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने जंगल धूषण चौराहा स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद मृतक दीपक गुप्ता के परिजनों से मुलाकात की और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी.
ADG ने ली अधिकारियों की बैठक एक अधिकारी ने बताया कि बाद में अमिताभ यश ने सर्किट हाउस में ज़िला मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और उन्हें दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
पुलिस ने किया फ्लैग मार्च इस बीच, रात भर भारी पुलिस बल इलाके में तैनात रहा और निवासियों को आश्वस्त करने और शांति बनाए रखने के लिए इलाके में फ्लैग मार्च किया गया. इस हत्या से मऊचापी गांव में व्यापक आक्रोश फैल गया था, जहां ग्रामीणों की पुलिस से झड़प हुई और मंगलवार को गोरखपुर-पिपराइच मार्ग जाम कर दिया गया था.
फर्नीचर की दुकान में घुसने की कोशिश! पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह उपद्रव सोमवार देर रात तब शुरू हुआ जब दो पिकअप वैन में सवार 10-12 कथित पशु तस्करों ने एक स्थानीय व्यापारी की फ़र्नीचर की दुकान में घुसने की कोशिश की. दुकान मालिक का बेटा दीपक शोर मचाने के लिए स्कूटर से मौके पर पहुंचा, उसके बाद अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंचे.
सिर में चोट लगने से दीपक की मौत इसके बाद कथित तस्करों ने गोलीबारी की और दीपक को अपनी एक गाड़ी में घसीटकर भागने की कोशिश की. बाद में दीपक का खून से लथपथ शव लगभग 4 किलोमीटर दूर मिला था. पुलिस ने कहा कि उसकी मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई और गोली लगने की संभावना से इनकार किया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







