
Neeraj Chopra Gold Medal: बारिश झेली, गिर पड़े..फिर भी नहीं डगमगाए नीरज चोपड़ा..ऐसे जीत लिया गोल्ड
AajTak
नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में आयोजित कुओर्ताने गेम्स में जैवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल जीत लिया है. नीरज चोपडा़ का टोक्यो ओलंपिक के बाद यह दूसरा गोल्ड मेडल है.
भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में आयोजित कुओर्ताने गेम्स में जैवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल जीत लिया है. नीरज इस गेम्स में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं. उन्होंने शनिवार को 86.69 मीटर तक जैवलिन फेंक कर यह उपलब्धि हासिल की. टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा महज दूसरी बार किसी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे थे.
नीरज चोपड़ा अपना बेस्ट प्रदर्शन तो नहीं कर पाए, लेकिन वह ट्रिनिडाड एंड टोबैगो के केशरन वाल्कॉट और ग्रेनाडा के वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स को पछाड़ते हुए पीला तमगा जीतन में कामयाब रहे. वैसे, दूसरे स्थान पर रहने वाले वाल्कॉट भी नीरज चोपड़ा से बहुत पीछे नहीं थे और उन्होंने 86.64 मीटर की दूरी के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि पीटर्स 84.75 मीटर के साथ तीसरे पायदान पर थे.
नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 86.69 मीटर दूर तक जैवलिन फेंका, वहीं बाकी दोनों थ्रो फाउल करार दिए गए. तीसरे थ्रो के दौरान नीरज चोपड़ा चोटिल होने से भी बच गए क्योंकि जब वह थ्रो फेंक रहे थे और अचानक उनका पैर फिसल गया. लेकिन नीरज चोपड़ा फिर से उठ खड़े हुए. बाद में उन्होंने रिस्क ना लेते हुए बाकी दो थ्रो नहीं लिए.
हाल ही में तोड़ा था अपना नेशनल रिकॉर्ड
इससे पहले नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को फिनलैंड में ही आयोजित पावो नुरमी गेम्स में 89.30 मीटर जैवलिन फेंकते हुए अपना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया था. हालांकि तब वह इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद सिल्वर मेडल ही जीत पाए थे. उस प्रतियाोगिता का गोल्ड मेडल फिनलैंड के ही ओलिवर हेलेंडर ने अपने नाम किया था. हेलेंडर 89.33 मीटर तक जैवलिन फेंकने में कामयाब रहे थे. नीरज चोपड़ा अब 30 जून को डायमंड लीग के स्टाकहोम लेग में भाग लेने जा रहे हैं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








