
NDA में वापसी की तैयारी में चिराग पासवान... जल्द लेंगे फैसला, बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने भी किया इशारा
AajTak
चिराग पासवान ने अपनी पार्टी की हाईलेवल मीटिंग बुलाई है. इससे पहले उन्होंने केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की है. उनकी इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. हाल ही में केंद्र सरकार ने चिराग की सुरक्षा भी बढ़ाई है, इसलिए ऐसी चर्चा है कि उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है.
हाजीपुर लोकसभा सीट पर एलजेपी के दोनों गुटों में घमासान के बीच चिराग पासवान ने रविवार को अपने पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई. पटना में चिराग के आवास पर हुई इस मीटिंग से पहले बीजेपी नेता और केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उनसे मुलाकात की. उनकी इस मीटिंग के कई मायने निकाले जा रहे हैं.
भारतीय जनता पार्टी के साथ 2024 चुनावों में गठबंधन को लेकर लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) की आज बैठक हुई. इस मीटिंग में पार्टी के सभी नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे. यह बैठक इसलिए भी काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि एक ओर चिराग पासवान हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस उस सीट को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं.
चिराग का हाजीपुर से चुनाव लड़ने का ऐलान
रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग ने ऐलान किया था कि वह हाजीपुर लोकसभा सीट से साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मैदान में होंगे. उन्होंने दावा किया कि यह मेरे पिता की विरासत है और मैं इसका उत्तराधिकारी हूं.
इस बीच रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस ने कहा कि मैं तो वहां का सांसद हूं और बड़े भाई ने हाजीपुर सीट मुझे दी थी. इसलिए यहां से लोकसभा चुनाव तो मैं ही लडूंगा. आजतक से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री पशुपति ने कहा कि मैं साल 2019 में चुनाव नहीं लड़ना चाहता था. तब भइया के कहने पर चुनाव लड़ा था. उस समय चिराग को उन्होंने हाजीपुर की सीट नहीं दी. तो अब तो मैं ही इसका हकदार हूं.
चिराग को लेकर क्या बोले पशुपति पारस?

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










