
NDA की 2024 में हैट्रिक की तैयारी, 338 सांसदों के 10 ग्रुप बनाए, PM मोदी खुद रोजाना लेंगे फीडबैक
AajTak
एनडीए ने 2024 के आम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. गठबंधन के लोकसभा में 338 सांसद हैं. इन सांसदों के अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हर रोज बैठक लेंगे. पहली बैठक उत्तर प्रदेश की होगी. ये बैठकें इसलिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखकर की जा रही हैं. सांसदों के ग्रुप को क्षेत्रीय आधार पर बांटा गया है.
2024 के चुनाव का बिगुल बज गया है. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए बनाम विपक्षी मोर्चे में सीधी टक्कर है. इस मुकाबले के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पूरी ताकत से तैयारी में जुट गई है. 2014, 2019 में जीत के बाद एनडीए की कोशिश है कि 2024 में हैट्रिक लगाई जाए. यही वजह है कि एनडीए ने एक बड़ा प्लान तैयार किया है. संसद के मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हर रोज एनडीए के सांसदों के साथ बैठक करेंगे.
एनडीए में इस समय लोकसभा में 338 सदस्य हैं. एनडीए के सांसदों को 10 ग्रुप में बांटा गया है. ये बैठकें 25 जुलाई से शुरू होने वाली हैं. प्रत्येक ग्रुप में विशिष्ट क्षेत्र वाले 35 से 40 संसद सदस्य (सांसद) शामिल होंगे. ये बैठकें इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं, क्योंकि 2024 का चुनाव सामने है.
क्षेत्रीय आधार पर बनाए गए सांसदों के ग्रुप
सांसदों को क्षेत्रीय आधार पर ग्रुपों में बांटा गया है. प्रत्येक ग्रुप में दो क्षेत्रों के सांसद शामिल होंगे. पहले दिन 25 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश और नॉर्थ ईस्ट के नेताओं से मुलाकात करेंगे. बैठकें दो हिस्सों में होंगी. पहली शाम 6:30 बजे और दूसरी शाम 7:30 बजे.
सियासी लड़ाई अब 'INDIA' बनाम 'भारत' पर आई, BJP ने घेरा तो कांग्रेस ने दी सफाई
विकास कार्यों का फीडबैक लेंगे पीएम

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







