
NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या, 2 गिरफ्तार, विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
AajTak
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस हमले के बाद दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस हमले के बाद दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि के की तलाश जारी है. इस घटना के बाद विपक्ष ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया है. महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.
गोली लगने के बाद पूर्व कांग्रेसी सिद्दीकी (66) को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि उन पर निर्मल नगर, बांद्रा ईस्ट में कोलगेट ग्राउंड के पास स्थित कार्यालय के बाहर हमला किया गया. बाबा सिद्दीकी ने विधानसभा में तीन बार बांद्रा (पश्चिम) सीट से चुनाव लड़ा था. सिद्दीकी कई बॉलीवुड सितारों के करीबी रहे.
मुझे गहरा सदमा लगा: अजीत पवार सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक शोक संदेश में उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार ने हमले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया. पवार ने कहा, 'मुझे यह जानकर सदमा लगा कि इस घटना में उनकी मौत हो गई.' उन्होंने कहा कि वे एक अच्छा दोस्त और सहयोगी खो चुके हैं. पवार ने कहा, 'हमने एक ऐसे नेता को खो दिया है, जिसने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए लड़ाई लड़ी और धर्मनिरपेक्षता की वकालत की.' उन्होंने कहा कि हमले की गहन जांच की जाएगी.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुख्यमंत्री ने टीवी चैनलों से कहा कि उनमें से एक उत्तर प्रदेश और दूसरा हरियाणा का है, जबकि तीसरा आरोपी मौके से भाग गया. घटना के कुछ समय बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लीलावती अस्पताल पहुंचे. सिद्दीकी इसी साल अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में शामिल हुए थे.
सत्तारूढ़ पार्टी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए: शरद पवार एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है. पवार ने गृह मंत्री फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह भी चिंताजनक है कि स्थिति को इतनी हल्के ढंग से संभाला जा रहा है. पवार ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस्तीफा दे देना चाहिए.
महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त सत्तारूढ़ पार्टी के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाता है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








