
NCP नेता ने मुंबई की तुलना मुर्गी से की, बीजेपी महिला विधायक ने आड़े हाथों लिया
AajTak
महाराष्ट्र में इस समय मुंबई को मुर्गी बोलना एनसीपी नेता छगन भुजबल को भारी पड़ गया है. इस एक बयान ने बीजेपी को एनसीपी पर निशाना साधने का मौका दे दिया है. बीेजेपी विधायक मनीषा चौधरी ने तो महिला अपमान का मुद्दा भी उठा दिया है.
एनसीपी नेता छगन भुजबल के एक बयान पर महाराष्ट्र में जमकर सियासत देखने को मिल रही है. एक बैठक के दौरान भुजबल ने मुंबई की तुलना सोने का अंडा देने वाली मुर्गी से कर दी थी. अब उनके इस एक बयान ने राज्य की राजनीति में सियासी भूचाल ला दिया और बीजेपी विधायक मनीषा चौधरी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया. उन्होंने एक तरफ मुंबई अपमान का जिक्र किया तो वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के अपमान पर भी जोर दिया.
मीडिया से बात करते हुए मनीषा चौधरी ने कहा कि भुजबल ने सदन में बहस के दौरान मुंबई की तुलना मुर्गी से की थी. जब मैंने इस बात का विरोध करने की कोशिश की तो उन्होंने मुझे चिल्लाकर चुप करवा दिया. ये सभी महिला विधायकों का अपमान है. अब बीजेपी तो इसे बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है, इसे महिला अपमान से भी जोड़ रही है, लेकिन एनसीपी ने भी एक आक्रमक स्टैंड अपना रखा है. भुजबल ने तर्क दिया है कि उनकी तरफ से सिर्फ मराठी पंक्ति का जिक्र किया गया था. उस लाइन में कहा गया कि सोने का अंडा देने वाली मुर्गी को मार देना.
अपने बचाव में भुजबल ने आगे कहा कि मैंने तो सिर्फ इतना कहा था कि मुंबई एक सोना देने वाली मुर्गी है, इसे मत मारना. मैं तो इस शहर को बचाने की बात कर रहा था. लेकिन मेरी एक बहन को शिकायत है कि मुंबई को कोमबडी क्यों कहा गया. अभी के लिए भुजबल ने अपने शब्द वापस ले लिए हैं, लेकिन एनसीपी ने आरोप लगाया है कि झूठे तथ्यों के जरिए बवाल खड़ा करने की कोशिश की जा रही है. यहां तक कहा गया है कि बीजेपी ने उस समय कुछ नहीं बोला जब राज्य के राज्यपाल सावित्रीबाई फुले के बारे में विवादित बयान दे रहे थे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










