
NCP अधिवेशन: नाराज अजित पवार ने मंच छोड़ा, समर्थकों को समझाते रहे प्रफुल्ल पटेल- वॉशरूम से आ रहे हैं
AajTak
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने रविवार को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अपना 8वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया था. पार्टी सुप्रीमो शरद पवार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को बोलने का मौका दिया गया. उसके बाद अजित पवार को संबोधन के लिए बुलाया गया. लेकिन, वे नाराज हो गए और कार्यक्रम छोड़कर चले गए.
NCP National Convention: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. यही वजह है कि नई दिल्ली में आयोजित अधिवेशन की मीटिंग में रविवार को खासा हंगामा हो गया. यहां पार्टी सुप्रीमो शरद पवार के सामने पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार की नाराजगी देखने को मिली. अजित को जब मंच पर संबोधन के लिए बुलाया गया तो वे उठकर चले गए और वापस नहीं लौटे. इस बीच, अजित समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की. हालांकि, पार्टी नेता माइक से यही कहते रहे कि अजीत वॉशरूम गए हैं. जल्द लौटकर संबोधित करेंगे. अजित के इस कदम से राजनीति गलियारों में नाराजगी की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है.
दरअसल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने रविवार को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अपना 8वां राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया था. पार्टी सुप्रीमो शरद पवार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को बोलने का मौका दिया गया. उसके बाद अजित पवार को संबोधन के लिए बुलाया गया. लेकिन, वे नाराज हो गए और कार्यक्रम छोड़कर चले गए.
कार्यक्रम में अजित के समर्थन में नारेबाजी
अधिवेशन के मंच से जब अजित पवार मंच छोड़कर जाते दिखे तो उनके समर्थक नेताओं ने उनका नाम लेकर शोर करना शुरू कर दिया. तब तक अजित पवार ने मंच छोड़ दिया था. इस बीच, एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल ने मोर्चा संभाला और सत्र के बीच में हो रही नारेबाजी को बंद करवाया.
सुप्रिया सुले को मनाने की जिम्मेदारी दी गई
कार्यक्रम में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार भी बैठे थे. वे चुपचाप सब देखते रहे. उनके सामने ही कार्यकर्ताओं को शांत होने की अपील की गई. बाद में अजित पवार को मनाने की जिम्मेदारी सांसद सुप्रिया सुले को दी गई. वे तुरंत अजित का पीछा करते हुए निकलीं. इधर, प्रफुल्ल पटेल कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते रहे कि अजित पवार अभी वॉशरूम के लिए गए हैं. जल्द ही वापस आएंगे. लेकिन, काफी देर इंतजार के बाद भी अजित पवार नहीं लौटे और मंच पर बैठे शरद पवार को कार्यकर्ताओं के सामने फजीहत झेलनी पड़ी.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










