
NCERT ने क्लास 8 की नई किताब पर दी सफाई, किताबों से मुगलों की क्रूरता के अंश पर हुआ था विवाद
AajTak
NCERT ने अपनी कक्षा 8 की नई पाठ्यपुस्तक
नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने हाल ही में जारी अपनी कक्षा 8 की नई किताब 'एक्सप्लोरिंग सोसाइटी, इंडिया एंड बियॉन्ड' को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच एक स्पष्टीकरण जारी किया है.
मुगल काल पर चैप्टर को लेकर हो रही आलोचना का जवाब देते हुए NCERT ने कहा कि नई किताब नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 और स्कूल शिक्षा के लिए पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF-SE) 2023 के ढांचे के तहत विकसित की गई है और किताब में लिए गए फैक्ट प्रसिद्ध स्रोतों पर आधारित हैं. इसका उद्देश्य छात्रों के लिए समग्र (होलीस्टिक) शिक्षा उपलब्ध कराना है.
NCERT के आधिकारिक बयान के अनुसार, ये पाठ्यपुस्तक इतिहास, भूगोल, आर्थिक जीवन और शासन को एकीकृत करते हुए भारत के सामाजिक विकास की व्यापक समझ प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है.
NCERT के अनुसार, ये किताब स्कूल शिक्षा के मिडिल स्टेज के लास्ट ईयर के लिए तैयार की गई है, जिसका मकसद छात्रों को बहुविषयी (मल्टीडिसिप्लिनरी) दृष्टिकोण से लैस करना है. इसमें 13वीं शताब्दी से लेकर 19वीं शताब्दी के मध्य तक का भारत का इतिहास शामिल है जो ये समझाने का प्रयास करता है कि इस दौर की ऐतिहासिक घटनाओं ने आधुनिक भारत को कैसे आकार दिया.
'छात्रों के समझने योग्य हो कंटेंट'
NCERT ने अपने बयान में कहा कि नई किताब में प्रस्तुत फैक्ट सुस्थापित प्राथमिक और माध्यमिक शैक्षणिक स्रोतों पर आधारित हैं. इसमें आगे कहा गया है कि कंटेंट को समझने योग्य बनाया गया है, जिससे छात्रों पर अत्यधिक जानकारी का बोझ न पड़े और आलोचनात्मक समझ को बढ़ावा मिले.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










