
NCERT ने किताबों का ऐसा क्या नाम रख दिया कि होने लगा विरोध, समझिए पूरा मामला
AajTak
NCERT books Controversy: NCERT ने अलग-अलग कक्षाओं के लिए नई किताबों के शीर्षक हिंदी में दिए हैं. कक्षा 1 और 2 की अंग्रेजी पाठ्यपुस्तकों का नाम 'मृदंग' (Mridang, एक दक्षिण भारतीय वाद्य यंत्र) रखा गया है. कक्षा 3 की किताब का नाम 'संतूर' (Santoor, एक कश्मीरी लोक वाद्य यंत्र) है. कक्षा 6 की अंग्रेजी किताब का नाम 'हनीसकल' (Honeysuckle) से बदलकर 'पूर्वी' (Poorvi, एक राग का नाम) कर दिया गया.
NCERT books Controversy: तमिलनाडु में तीन-भाषा नीति और महाराष्ट्र में पांचवीं कक्षा तक हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा पर घमासान थमा भी नहीं था कि NCERT की किताबों को लेकर नया विवाद शुरू हो गया. कुछ राज्यों में एनसीईआरटी की किताबों के नाम हिंदी और अंग्रेजी मीडियम के लिए एक जैसे रखे जाने का विरोध किया जा रहा है. खासकर केरल और तमिलनाडु में इसे 'हिंदी थोपने' और भाषाई विविधता पर हमला बताया जा रहा है.
NCERT की किताबों पर विवाद क्यों? दरअसल, नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने हाल ही में अंग्रेजी माध्यम की पाठ्यपुस्तकों को हिंदी शीर्षक देने का फैसला लिया. इस कदम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) 2023 के तहत लागू किया गया है, लेकिन कुछ राज्यों में इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया.
NCERT की नई किताबों के नाम, जिनका हो रहा विरोध NCERT ने अलग-अलग कक्षाओं के लिए नई किताबों के शीर्षक हिंदी में दिए हैं. कक्षा 1 और 2 की अंग्रेजी पाठ्यपुस्तकों का नाम 'मृदंग' (Mridang, एक दक्षिण भारतीय वाद्य यंत्र) रखा गया है. कक्षा 3 की किताब का नाम 'संतूर' (Santoor, एक कश्मीरी लोक वाद्य यंत्र) है. कक्षा 6 की अंग्रेजी किताब का नाम 'हनीसकल' (Honeysuckle) से बदलकर 'पूर्वी' (Poorvi, एक राग का नाम) कर दिया गया. कक्षा 7 की अंग्रेजी किताब भी 'पूर्वी' नाम से प्रकाशित हुई है. जिसमें कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, चेन्नई, तमिलनाडु समेत कई राज्यों से उदाहरण लिए गए हैं. इनके अलावा गणित की किताब का नाम 'गणित प्रकाश' रखे जाने का भी विरोध किया जा रहा है.
NCERT का क्या कहना है? किताबों के टाइटल हिंदी में दिए जाने पर एनसीईआरटी का कहना है कि ये किताबें सभी 22 अनुसूचित भारतीय भाषाओं में ट्रांसलेट की गई हैं, जिससे देशभर के छात्रों के लिए समान पहुंच सुनिश्चित हो.
NCERT का कहना है कि यह परंपरा पहले से चली आ रही है, और ये शीर्षक न तो अनुवाद योग्य हैं और न ही बदले जा सकते हैं, क्योंकि इनमें गहरे सांस्कृतिक और भाषाई अर्थ हैं. पाठ्यपुस्तकों के नाम भारतीय शास्त्रीय संगीत और सांस्कृतिक परंपराओं से प्रेरित हैं, जो NEP 2020 के सांस्कृतिक जड़ों को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण के अनुरूप है. नाम जैसे 'मृदंग', 'संतूर', और 'पूर्वी' भारत की साझा विरासत को दर्शाते हैं और बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति गर्व और परिचय की भावना जगाते हैं.
NCERT ने आगे कहा कि मैथ्स की किताब का "गणित प्रकाश" टाइटल भारत की समृद्ध गणितीय विरासत से लिया गया है. यह शीर्षक आर्यभट्ट, भास्कराचार्य, ब्रह्मगुप्त और श्रीनिवास रामानुजन जैसे महान भारतीय गणितज्ञों के योगदान को दर्शाता है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








