
NCB देहरादून का बड़ा एक्शन: 20 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त, फार्मा ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़
AajTak
NCB देहरादून ने फार्मा ड्रग्स से जुड़े एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, जो ट्रामाडोल और एलप्राजोलम जैसी नशे की गोलियां अवैध रूप से उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी में सप्लाई कर रहा था. छापेमारी में 20 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त हुईं. फर्जी मेडिकल फर्मों और लाइसेंस के दुरुपयोग से सिंडिकेट का संचालन हो रहा था.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की देहरादून जोनल यूनिट ने फार्मा ड्रग्स से जुड़े एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, जो उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी में ट्रामाडोल और एलप्राजोलम जैसी नशे की दवाएं अवैध रूप से सप्लाई कर रहा था. इस कार्रवाई में NCB ने 5 लाख से ज्यादा ट्रामाडोल टैबलेट्स और 24 हजार एलप्राजोलम टैबलेट्स जब्त की हैं, जिनकी अनुमानित मार्केट वैल्यू करीब 20 करोड़ रुपये बताई गई है.
12 मई 2025 को देहरादून के विकासनगर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया, जहां से 594 ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद की गईं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के दौरान सिंडिकेट का बड़ा नेटवर्क सामने आया, जिसके बाद देहरादून में ही एक सप्लायर और एक पेडलर को भी पकड़ा गया.
यह भी पढ़ें: मिजोरम में 350 करोड़ की ड्रग्स जब्त... ट्रक से क्रिस्टल मेथामफेटामाइन और हेरोइन का जखीरा बरामद
जांच में खुलासा हुआ कि दो फर्जी मेडिकल फर्में - एम/एस एसएम इंटरप्राइजेज (मुजफ्फरनगर) और एम/एस बालाजी (बरेली) - के नाम पर इन दवाओं की खरीद-फरोख्त की जा रही थी. हैरानी की बात यह रही कि एक दूधवाले ने मात्र 5000 रुपये प्रति महीने में अपनी होलसेल दवा लाइसेंस किराए पर दे रखा था, जिससे इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा था.
गोदाम में भारी मात्रा में मिली टैबलेट्स
NCB की टीम ने इनपुट्स के आधार पर एक किराए के गोदाम पर छापा मारा, जहां से 474,480 ट्रामाडोल टैबलेट्स और 24,000 एलप्राजोलम टैबलेट्स बरामद की गईं. 25 जुलाई 2025 को सहारनपुर के गगालहेड़ी इलाके से उपेंद्र पाल नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 954 ट्रामाडोल और 720 एलप्राजोलम टैबलेट्स बरामद की गईं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










