
Navratri 2022: नवरात्रि पर ये एक चीज घर लाने से बढ़ेगी धन-दौलत, बस इन 4 गलतियों से बचें
AajTak
Navratri Vastu Tips: ऐसा कहते हैं कि देवी मां जब हाथी पर सवार होकर आती हैं तो बहुत ज्यादा बारिश और चारों ओर हरियाली छाई रहती है. अन्न-धन से लोगों का घर भरा रहता है. ज्योतिषियों का कहना है कि अगर इस शारदीय नवरात्रि में हम धातु का एक छोटा सा हाथी घर ले आएं तो उसके भी कई चमत्कारी लाभ मिल सकते हैं.
Vastu Tips: इस साल शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आई हैं. मां दुर्गा जब हाथी पर सवार होकर आती हैं तो इसे कई शुभ संकेतों से जोड़कर देखा जाता है. ऐसा कहते हैं कि देवी मां जब हाथी पर सवार होकर आती हैं तो बहुत ज्यादा बारिश और चारों ओर हरियाली छाई रहती है. अन्न-धन से लोगों का घर भरा रहता है. ज्योतिषियों का कहना है कि अगर इस शारदीय नवरात्रि में हम धातु का एक छोटा सा हाथी घर ले आएं तो उसके भी कई चमत्कारी लाभ मिल सकते हैं.
पीतल का हाथी- वास्तु के अनुसार, बैठक में अगर पीतल का एक छोटा सा हाथी रख लें तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. पीतल का हाथी न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है, बल्कि कामयाबी के रास्ते भी खोलता है.
हाथी की तस्वीर- घर के लिविंग एरिया में अगर हाथी की तस्वीर या प्रतिमा रखी हो तो आय में वृद्धि होती है. ध्यान रहे कि इस तस्वीर या मूर्ति में हाथी की सूंड ऊपर की तरफ उठी होनी चाहिए. इससे घर में सुख-शांति बढ़ती है. हाथी की तस्वीर या प्रतिमा को उत्तर दिशा में लगाना ज्यादा शुभ माना जाता है.
चांदी का हाथी- घर में तिजोरी या पैसों की जगह पर चांदी का हाथी रखना भी बहुत शुभ माना जाता है. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और इंसान की आर्थिक स्थिति प्रबल होती है. अगर किसी जातक की कुंडली में पंचम और द्वादश भाव में राहु परेशान कर रहा है तो उससे भी राहत मिलती है.
बेडरूम में हाथी का जोड़ा- वास्तु के अनुसार, बेडरूम में हाथी का जोड़ा रखने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है. इससे पति-पत्नी के बीच चल रही नोंक-झोंक खत्म होती है. अगर आप पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करना चाहते हैं तो अपने बेडरूम में ये एक चीज जरूर रखें.
घर में कहां ना रखें हाथी? हाथी का चित्र या प्रतिमा दक्षिण या पश्चिम दिशा में ना रखें. घर या दुकान में हाथी का ऐसा चित्र ना लगाएं जिसमें उसकी सूंड नीचे की तरफ झुकी हो. प्लास्टिक या प्लास्टर से बना हाथी भूलकर भी घर में ना रखें. अगर आप हाथी का जोड़ा घर में रख रहे हैं तो उनका चेहरा एक-दूसरे के सामने होना चाहिए. दोनों पीठ घुमाकर ना खड़े हों.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









