
Navi Mumbai Crime: पिता ने नहीं दिलाया नया आईफोन, नाराज बेटे ने उठाया ये खौफनाक कदम
AajTak
नवी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नवी मुंबई के कामोठे इलाके में रहने वाले संजय वर्मा (18) ने सोमवार देर रात अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में एक युवक ने महज इसलिए खुदकुशी कर ली कि उसके पिता ने उससे नया आईफोन नहीं दिलाया. पुलिस ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी. घटना के बाद उस युवक की लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
नवी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि नवी मुंबई के कामोठे इलाके में रहने वाले संजय वर्मा (18) ने सोमवार देर रात अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.
पीड़ित युवक के पिता ने ही इस मामले में पुलिस को शिकायत भी दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार, युवक करीब 1.5 लाख रुपये की कीमत वाला आईफोन चाहता था. जब उसके पिता ने उसे कम कीमत वाला वीवो फोन खरीद कर दिया, तो वह उदास हो गया था.
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, 8 जुलाई की रात करीब 11.30 बजे संजय ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










