
National Herald Case: पांच दिनों तक ED ने राहुल गांधी से क्या पूछा? कांग्रेस नेता बोले- मैं वहां अकेला नहीं था
AajTak
National Herald Case: राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान ईडी द्वारा की गई पूछताछ का भी जिक्र किया. राहुल ने कहा कि मैं वहां अकेला नहीं था, वहां मेरे साथ कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मौजूद था.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 5 दिनों तक पूछताछ की. बुधवार को राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि ईडी ने उसने क्या पूछा? राहुल गांधी ने कहा कि ईडी के अधिकारियों ने उनसे कहा कि पूछताछ लंबी चल सकती है आपको कोई परेशानी तो नहीं है.
राहुल गांधी के मुताबिक उन्होंने ईडी ऑफिसर्स से कहा कि वे विपश्यना करता हैं. उसमें बैठना पड़ता है. तो आदत लग गई है. उन्हें कोई प्रॉब्लम नहीं है. 6-7-8 या 10 घंटे बैठने पर भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. फिर ईडी अधिकारियों ने उनसे विपश्यना के बारे में पूछा.
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने उन्हें सच नहीं बताया. राहुल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप जानते हैं सच क्या है? सच यह है कि उस कमरे में मैं अकेला नहीं बैठा था. उस कमरे में मेरे साथ कांग्रेस का हर नेता हर कार्यकर्ता बैठा था.
राहुल ने कहा कि एक आदमी को तो थकाया जा सकता है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के हर नेता हर कार्यकर्ता को थकाना संभव नहीं. सिर्फ कांग्रेस पार्टी के नेता-कार्यकर्ता उस कमरे में नहीं थे. उस कमरे में हर वह शख्स मौजूद था, जो सरकार से बिना डरे लड़ता है. हिंदुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ने वाले सब लोग मेरे साथ उस कमरे में बैठे हुए थे तो मैं थकूंगा कैसे.
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि तीन, चार, पांच दिन हुए. आखिरी दिन ईडी के अधिकारियों ने कहा कि राहुलजी आपने इतने शांत मन से सभी सवालों के जवाब दिए. आपने हर सवाल को सुना, आपने जवाब दिया फिर आपने चेक किया. इतना पेशेंस आपके अंदर कैसे आया.
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको बताऊं पेशेंस कहा से आया. कांग्रेस पार्टी में 4 साल से काम कर रहा हूं. इस बात को कांग्रेस का हर कार्यकर्ता समझता है. ये जो हमारी पार्टी और संगठन है. हमारी पार्टी हमें थकने नहीं देती है. ये मुझे हर रोज पेशेंस सिखाती है. हर रोज लड़ते हैं. जो ऑफिसर्स थे, उन्हें भी ये बात समझ में आ गई कि कांग्रेस पार्टी के लोगों को डराया-धमकाया नहीं जा सकता है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










