
NAGPUR: चार मंदिरों में 'ड्रेस कोड' लागू, फटी जींस, शॉर्ट कपड़े पहनने पर नहीं मिलेगी एंट्री
AajTak
महाराष्ट्र मंदिर महासंघ की ओर से नागपुर के चार मंदिरों में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है. इस पहल का महिलाओं ने भी स्वागत किया है. उनका कहना है की हम जब पब में जाते हैं, तो घाघरा-चोली पहनकर नहीं जाते हैं. ठीक उसी तरह मंदिर में भी भगवान के दर्शन के लिए जाते समय पूर्ण परिधान पहनना जरूरी है.
महाराष्ट्र मंदिर महासंघ की ओर से नागपुर के चार मंदिरों में ड्रेस कोड लागू किया गया है. घोषणा की गई है कि मंदिर की पवित्रता को बनाए रखने के लिए यह पहल की गई है. इनमें श्री गोपाल कृष्ण मंदिर, श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर, श्री बृहस्पति मंदिर और श्री दुर्गा माता मंदिर शामिल हैं.
मंदिर महासंघ का कहना है कि राज्य के सभी मंदिरों में ड्रेस कोड लागू किया जाएगा. महासंघ का कहना है कि ड्रेस कोड राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में लागू है. साथ ही देश के कई मंदिरों, गुरुद्वारों, चर्चों, मस्जिदों और अन्य पूजा स्थलों पर लागू है. जल्द ही ड्रेस कोड महाराष्ट्र के 300 से अधिक मंदिरों में लागू किया जाएगा.
ड्रेस कोड के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा
अगर भक्त फटी जींस, शॉर्ट कपड़े पहनकर मंदिर आते हैं, तो उन्हें ओढ़नी, दुपट्टा और लुंगी दी जाएगी. इससे वे बदन ढंक कर मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे. महासंघ की ओर से कहा गया है कि मंदिर ड्रेस कोड के संबंध में प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा.
मंदिर की पवित्रता को बनाए रखना है उद्देश्य
महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के समन्वयक सुनील घनवट ने स्पष्ट किया कि कुछ प्रगतिशील या आधुनिक समझने वाले लोग 'ड्रेस कोड का विरोध करेंगे. मगर, अन्य धर्म के लिए ये लोग विरोध नहीं करते हैं. फिर मंदिर पर ही यह सवाल क्यों उठाया जाता हैं. हमारा उद्देश्य मंदिर की पवित्रता को बनाए रखना है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










