
Nagpur: कुएं से पानी निकालने पर विवाद, चचेरे भाई को तलवार से काट डाला
AajTak
नागपुर में एक युवक ने तलवार से हमला कर अपने चचेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं आरोपी ने उसके परिवार पर जानलेवा हमलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह विवाद सार्वजनिक कुएं पर पानी के पंप का इस्तेमाल करने को लेकर विवाद हुआ था.
महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक हत्या का मामला सामने आया है. जहां पर एक शख्स ने अपने चचेरे भाई की तलवार से हमला कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच सार्वजनिक कुएं पर पानी के पंप का इस्तेमाल करने को लेकर विवाद हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई. जिसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने अभिषेक शाहू और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला किया. जिसमें अभिषेक गंभीरूप से घायल हो गया. उसे तुरंत ही नजदीक के अस्पातल में ले जाया गया. जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस हमले में मृतक अभिषेक के 70 वर्षीय पिता हरिओम, मां सरला (66) और उसका छोटा भाई सागर (35) को भी आरोपी ने घायल कर दिया. यह घटना बुधवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे के आसपास हुई. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस ने बताया कि अभिषेक शाहू (39) के मकान का निर्माण काम चल रहा है. वो मोटर पंप लगाकर कुएं से पानी निकाल रहा था इस दौरान आरोपी शुभम शाहू (21), दीपांशु शाहू, रजनी शाहू, करिश्मा शाहू का अभिषेक के साथ विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई. बीच बचाव करने आए मृतक अभिषेक के परिजनों पर भी हमला किया गया.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद से गांव में मातम परसा हुआ है. पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों का इलाज भी अस्पताल में चल रहा है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










