
Nag Panchami 2025: नागपंचमी आज, पूजन के लिए मिलेगा सिर्फ इतने घंटे का मुहूर्त, जानें उपाय
AajTak
Nag Panchami 2025: नाग पंचमी का त्योहार हर साल सावन में मनाया जाता है. इस दिन मुख्य रूप से सांप या फिर नाग की देवता भांति पूजा-अर्चना की जाती है. नाग पंचमी के मौके पर लोग दिन भर व्रत रखते हैं और सांपों की पूजा करते हैं और उन्हें दूध पिलाते हैं. नाग पंचमी का व्रत बेहद फलदायी और शुभ माना जाता है.
Nag Panchami 2025: पूरे देश में 29 जुलाई यानी आज नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है. यह त्योहार सावन के पवित्र महीने में मनाया जाता है, जो कि 9 अगस्त को समाप्त होगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हर साल नाग पंचमी मनाई जाती है. हिंदू संस्कृति में, यह दिन नागों के प्रति बड़े धार्मिक उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है. इस दिन भक्त नाग देवता की पूजा करते हैं और अपने परिवार, की कुशलता के लिए प्रार्थना करते हैं.
नाग पंचमी 2025 तिथि (Nag Panchami 2025 Tithi)
पंचांग के मुताबिक, नाग पंचमी की तिथि 28 जुलाई यानी कल रात 11 बजकर 24 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 30 जुलाई की रात 12 बजकर 46 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, नाग पंचमी 29 जुलाई यानी आज ही मनाई जा रही है.
नाग पंचमी 2025 पूजन मुहूर्त (Nag Panchami 2025 Pujan Muhurat)
नाग पंचमी का पूजन मुहूर्त आज सुबह 5 बजकर 41 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगा जिसकी कुल अवधि 2 घंटे 43 मिनट की रहेगी. इस मुहूर्त में नाग देवता का पूजा करना बहुत ही शुभ माना जा रहा है.
नाग पंचमी पूजन विधि (Nag Panchami Pujan Vidhi)

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











