
Nag Panchami 2024: नाग पंचमी पर आज करें ये खास उपाय, मिलेगा नाग देवता का आशीर्वाद
AajTak
Nag Panchami 2024: 9 अगस्त यानी आज नागपंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है. हिन्दू धर्म में पौराणिक काल से ही सांपों को देवता के रूप में पूजा जाता रहा है. नागपंचमी के दिन नाग पूजन का खास महत्व होता है. सांपों को भगवान शिव का आभूषण माना जाता है. सावन में नागपंचमी के दिन इनकी पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है.
Nag Panchami 2024: श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागों की पूजा का पर्व मनाया जाता है. इस तिथि को भगवान शिव के आभूषण नागों की पूजा की विधान बताया गया है. इस दिन नागों की या सर्प की पूजा करके आध्यात्मिक शक्ति, सिद्धियां और धन प्राप्ति की जा सकती है. अगर कुंडली में राहु केतु की स्थिति ठीक ना हो तो इस दिन विशेष पूजा करके लाभ पाया जा सकता है. इस साल नाग पंचमी का पर्व 9 अगस्त यानी आज मनाया जा रहा है.
ज्योतिर्विद कमल नंदलाल के अनुसार, नाग पंचमी के दिन कालसर्प दोष और आर्थिक तंगी से भी मुक्ति पाई जा सकती है. ज्योतिष में वर्णित सबसे खतरनाक दोषों में से एक है कालसर्प दोष. कालसर्प दोष का दूसरा नाम पाष दोष है. यह दोष जातक के पूर्व जन्म के कर्मों और उसकी मृत्यु की प्रकृति के अनुसार इस जन्म से बनता है. इस दोष का निर्माण मुख्यत: राहु के कारण होता है, क्योंकि राहु का संबंध नाग से होता है. ज्योतिष की परिभाषा के अनुसार, किसी जातक की जन्म कुंडली में जब राहु या केतु पहले स्थान में चंद्रमा या शुक्र के साथ हो उस जातक की कुंडली में नाग दोष बनता है. तो आइए जानते हैं कि नाग पंचमी के दिन कौन से उपाय करने चाहिए.
1. पहला उपाय
अगर किसी जातक की कुंडली में कालसर्प दोष चल रहा है तो नागपंचमी के दिन चांदी के नाग नागिन का जोड़ा लें और उसकी पूजा अर्चना कर उसे बहती नदी में प्रवाहित कर दें. ऐसा करने से कालसर्प दोष का प्रभाव कम हो जाता है.
2. दूसरा उपाय
कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए नागपंचमी के दिन किसी शिवमंदिर में जाकर सेवा करें और उस दिन मंदिर में साफ सफाई का कार्य भी करें.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











