
MVA में पड़ गई दरार! उद्धव गुट ने BMC समेत दूसरे निकाय चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान
AajTak
संजय राउत ने कहा कि गठबंधन में, व्यक्तिगत पार्टियों के कार्यकर्ताओं को अवसर नहीं मिलते हैं, और यह राजनीतिक दलों के संगठनात्मक विकास में बाधा डालता है. हम अपनी ताकत के दम पर मुंबई, ठाणे, नागपुर और अन्य नगर निगमों, जिला परिषदों और पंचायतों में चुनाव लड़ेंगे.
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानीय निकायों के आगामी चुनाव अकेले लड़ेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी को संकेत दिये हैं कि उसे अकेले चुनाव लड़ना चाहिए. पत्रकारों से बात करते हुए, शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद राउत ने कहा कि 'इंडिया ब्लॉक' और 'महा विकास अघाड़ी' गठबंधन लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए हैं.
संजय राउत ने कहा, 'गठबंधन में, व्यक्तिगत पार्टियों के कार्यकर्ताओं को अवसर नहीं मिलते हैं, और यह राजनीतिक दलों के संगठनात्मक विकास में बाधा डालता है. हम अपनी ताकत के दम पर मुंबई, ठाणे, नागपुर और अन्य नगर निगमों, जिला परिषदों और पंचायतों में चुनाव लड़ेंगे. इन चुनावों में हम अपने कार्यकर्ताओं को मौका देंगे.' महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एमवीए की करारी हार पर आरोप-प्रत्यारोप में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार पर निशाना साधते हुए, संजय राउत ने कहा, 'जो लोग आम सहमति और समझौते में विश्वास नहीं करते हैं, उन्हें गठबंधन में रहने का कोई अधिकार नहीं है.'
यह भी पढ़ें: 'सरकार ने बहुत अच्छा काम किया...', संजय राउत ने की CM फडणवीस की जमकर तारीफ
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया ब्लॉक की एक भी बैठक नहीं हुई है. संजय राउत ने कहा, 'हम इंडिया ब्लॉक के लिए एक संयोजक तक नियुक्त नहीं कर पाए। यह अच्छा नहीं है. गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में, बैठक बुलाने की जिम्मेदारी कांग्रेस की थी.' महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कि उन्होंने अपने भाषणों में कभी कृषि ऋण माफी का उल्लेख नहीं किया है, संजय राउत ने कहा, 'भले ही उन्होंने इसके बारे में बात नहीं की हो. भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में कृषि ऋण माफी और लाड़की बहिन लाभार्थियों के लिए 2,100 रुपये का उल्लेख किया गया है. इन दोनों वादों पर अमल करना होगा. वह भाजपा सरकार में वित्त मंत्री हैं और उन्हें यह करना होगा.'
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में BMC चुनाव से पहले शिवसेना के सुर अलग, संजय राउत ने की अहम घोषणा
अपने पहले पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर निखिल कामथ के एक सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस टिप्पणी कि वह भी इंसान हैं और गलतियां कर सकते हैं, संजय राउत ने तंज भरे लहजे में कहा, 'वह (मोदी) भगवान हैं. मैं उन्हें इंसान नहीं मानता. ईश्वर तो ईश्वर है. अगर कोई उन्हें भगवान का अवतार घोषित करता है तो वह इंसान कैसे हो सकते हैं? वह विष्णु के 13वें अवतार हैं. यदि कोई व्यक्ति जिसे भगवान माना गया है वह कहता है कि वह मनुष्य है, तो कुछ गलत है. इसमें केमिकल लोचा है.' राउत ने कुछ बीजेपी नेताओं द्वारा पीएम मोदी को भगवान का अवतार बताए जाने के संदर्भ में उपरोक्त टिप्पणी की.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










