
MVA में पड़ गई दरार! उद्धव गुट ने BMC समेत दूसरे निकाय चुनाव अकेले लड़ने का किया ऐलान
AajTak
संजय राउत ने कहा कि गठबंधन में, व्यक्तिगत पार्टियों के कार्यकर्ताओं को अवसर नहीं मिलते हैं, और यह राजनीतिक दलों के संगठनात्मक विकास में बाधा डालता है. हम अपनी ताकत के दम पर मुंबई, ठाणे, नागपुर और अन्य नगर निगमों, जिला परिषदों और पंचायतों में चुनाव लड़ेंगे.
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानीय निकायों के आगामी चुनाव अकेले लड़ेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी को संकेत दिये हैं कि उसे अकेले चुनाव लड़ना चाहिए. पत्रकारों से बात करते हुए, शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद राउत ने कहा कि 'इंडिया ब्लॉक' और 'महा विकास अघाड़ी' गठबंधन लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए हैं.
संजय राउत ने कहा, 'गठबंधन में, व्यक्तिगत पार्टियों के कार्यकर्ताओं को अवसर नहीं मिलते हैं, और यह राजनीतिक दलों के संगठनात्मक विकास में बाधा डालता है. हम अपनी ताकत के दम पर मुंबई, ठाणे, नागपुर और अन्य नगर निगमों, जिला परिषदों और पंचायतों में चुनाव लड़ेंगे. इन चुनावों में हम अपने कार्यकर्ताओं को मौका देंगे.' महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एमवीए की करारी हार पर आरोप-प्रत्यारोप में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार पर निशाना साधते हुए, संजय राउत ने कहा, 'जो लोग आम सहमति और समझौते में विश्वास नहीं करते हैं, उन्हें गठबंधन में रहने का कोई अधिकार नहीं है.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










