
Muzaffarpur: कोचिंग संचालक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
AajTak
मुजफ्फरपुर में एक कोचिंग संचालक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है. इलाके में चारों तरफ नाकेबंदी कर दी गई है. जांच के दौरान पुलिस को मौके से दो खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है.
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक कोचिंग संचालक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इससे दहशत का माहौल पैदा हो गया.
गंभीर रूप से घायल हुए अभिषेक त्रिवेदी को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपियों को पकड़ने का पुलिस प्रयास कर रही है. इलाके में चारों तरफ नाकेबंदी कर दी गई है. जांच के दौरान पुलिस को मौके से दो खोखे और एक जिंदा कारतूस मिला है.
पिता ने कहा- बेटे की किसी से नहीं है दुश्मनी
इस मामले मे डीएसपी पूर्वी मनोज पांडे ने कहा कि एक कोचिंग संचालक पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. पीड़ित के पिता ने बताया कि उनके बेटे की किसी से दुश्मनी भी नहीं है. ऐसे उनके बेटे को क्यों गोली मारी गई. उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है.
अभिषेक नरौली में कोचिंग चला रहे थे. इससे पहले वह शहरी क्षेत्र के मिठनपुरा में कोचिंग चलाते थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि अभिषेक नरौली स्थित कोचिंग संस्थान में दूसरी मंजिल पर बच्चों को पढ़ा रहे थे.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








