
Muzaffarpur: उतारना था दोस्त का कर्ज, बन गया मुन्नाभाई… शिक्षक भर्ती परीक्षा में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में खुल गई पोल
AajTak
बिहार के मुजफ्फरपुर में शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान अपने दोस्त की जगह परीक्षा देने पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नगर थाना क्षेत्र के एमएसकेबी परीक्षा केंद्र से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उसने बताया कि वह दोस्त का कर्ज उतारने के लिए परीक्षा देने के लिए पहुंचा था. मगर, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की वजह से पोल खुल गई.
बिहार के मुजफ्फरपुर में शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान अपने दोस्त से लिए कर्ज को उतारने के लिए दोस्त के बदले परीक्षा दे रहे एक मुन्नाभाई को गिरफ्तार किया गया है. परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन मिलान नहीं होने पर मामले का खुलासा हो गया. आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में दोस्त के बदले परीक्षा देने की बात स्वीकार की है.
मुजफ्फरपुर शहर के एमएसकेबी परीक्षा केंद्र पर बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति की परीक्षा चल रही थी. इसकी दूसरी पाली में परीक्षा देने पहुंचे एक अभ्यर्थी के बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं होने पर उससे पूछताछ की गई. परीक्षा केंद्र के अधीक्षक ने मामले की सूचना नगर थाना को दी.
यह भी पढ़ें- Bihar: एमएलसी के निर्माणाधीन घर में मिला युवक का शव... ग्रिल से बंधे थे हाथ, बर्बरता से की गई थी पिटाई
दोस्त का कर्ज उतारने के लिए दे रहा था परीक्षा
वहां मौके पर पहुंची नगर थाना की टीम ने छात्र को हिरासत में ले लिया. नगर थाना की टीम मुन्नाभाई को लेकर थाने पहुंची. पुलिस ने छात्र से जब पूछताछ की, तो पकड़े गए छात्र ने स्वीकार किया कि वह अपने दोस्त का कर्ज उतारना चाहता था. इसी वजह से वह दोस्त के बदले उसकी जगह परीक्षा देने के लिए केंद्र पर पहुंचा था.
बायोमेट्रिक वेरिफिकेश नहीं होने से खुली पोल

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












