
Musheer Khan Accident: सरफराज खान के भाई मुशीर का भीषण एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे, इतने महीने नहीं खेल पाएंगे क्रिकेट
AajTak
सरफराज खान के भाई मुशीर खान सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. मुशीर की कार सड़क पर 4-5 बार पलटी, जिसके चलते उन्हें गंभीर चोटें आईं. इस इंजरी के चलते मुशीर का ईरानी ट्रॉफी से बाहर होना तय है.
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर सरफराज खान के भाई मुशीर खान सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. मुशीर खान के गर्दन में ज्यादा चोट लगी है. मुशीर अपने पिता नौशाद खान के साथ आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे, जिस दौरान ये हादसा हुआ. अभी तक दुर्घटना का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. लेकिन सूत्रों का कहना है कि कार सड़क पर 4-5 बार पलटी, जिसके चलते मुशीर को गंभीर चोटें आईं.
अब मुशीर के कम से कम 6 हफ्ते तक क्रिकेटिंग एक्शन से दूर रहने की संभावना है. मुशीर की वापसी में 3 महीने भी लग सकते हैं. इस इंजरी के चलते मुशीर का ईरानी ट्रॉफी से बाहर होना तय है. सरफराज खान का परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखते हैं. यहां की सगढ़ी तहसील में उनका गांव बासूपार है.
दलीप ट्रॉफी में डेब्यू पर किया था कमाल
मुशीर खान ने दलीप ट्रॉफी में बल्ले से गदर काटा था. अपने डेब्यू मैच में ही मुशीर ने इंडिया-बी की ओर से इंडिया-ए के खिलाफ मुकाबले में 181 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 373 गेंदों का सामना किया और 16 चौके के अलावा 5 छक्के लगाए थे. दलीप ट्रॉफी में डेब्यू पर किसी टीनएजर (20 साल से कम उम्र) खिलाड़ी का यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा.
मुशीर ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ दिया, जिन्होंने साल 1991 में अपने दलीप ट्रॉफी डेब्यू पर 159 रनों की पारी खेली थी. इस मामले में बाबा अपराजित टॉप पर हैं, जिन्होंने दलीप ट्रॉफी में डेब्यू पर 212 रन बनाए थे. वहीं यश ढुल दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 193 रन बनाए.
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी मचाई थी तबाही

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











