
Murder in Train: चलती ट्रेन में बदमाशों का खूनी खेल, यात्री की गोली मारकर हत्या
AajTak
रेलवे पुलिस अधीक्षक रमन चौधरी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराध करने के बाद वे ट्रेन से कूद गए. उन्होंने बताया कि मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
बिहार के लखीसराय जिले में हावड़ा-गया एक्सप्रेस में सवार 49 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं है. पुलिस अब इस मामले की छानबीन कर रही है. यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को दी.
जमालपुर के रेलवे पुलिस अधीक्षक रमन चौधरी ने जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि मृतक की पहचान लखीसराय निवासी धर्मेंद्र कुमार (49) के रूप में हुई है. रमन चौधरी ने बताया कि शाम को जब ट्रेन किऊल जंक्शन पर रुकने वाली थी, तभी कुछ बदमाशों ने यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी.
पुलिस अधीक्षक रमन चौधरी ने आगे बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराध करने के बाद वे ट्रेन से कूद गए. उन्होंने बताया कि मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
उन्होंने बताया कि यात्री के बैग से संपत्ति से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं. ऐसा लगता है कि संपत्ति से संबंधित विवाद अपराध का कारण हो सकता है. हालांकि, तस्वीर अभी साफ नहीं है. इसलिए पुलिस इस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










