
Murder Case: क्या गैंगस्टर मंजीत महल और कपिल सांगवान की जानी दुश्मनी की भेंट चढ़े नफे सिंह राठी?
AajTak
सोशल मीडिया पोस्ट में कपिल सांगवान की तरफ से कहा गया है कि नफे सिंह की गैंगस्टर मंजीत महल से गहरी दोस्ती थी. नफे सिंह मनजीत के भाई संजय के साथ प्रॉपर्टी पर कब्जा करने का काम करता था. आगे लिखा गया है कि जो उसके दुश्मन से हाथ मिलाएगा, उसका अंजाम यही होगा.
INLD Leader Nafe Singh Murder Case: इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के वरिष्ठ नेता नफे सिंह राठी के मर्डर की वजह अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है. नफे सिंह की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर कपिल सांगवान ने लंदन में बैठ कर जो सोशल मीडिया पोस्ट की है, उसमें नफे सिंह पर प्रॉपर्टी पर कब्जा करने का इल्जाम लगाया गया है. उस सोशल मीडिया पोस्ट में कपिल सांगवान के हवाले से दावा किया गया कि उसी ने नफे सिंह को मरवाया है. हालांकि अब पुलिस उस सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है. लेकिन ऐसे में कपिल सांगवान का नाम एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है.
महाल से दोस्ती, जमीनों पर कब्जे का आरोप सोशल मीडिया पर शेयर की गई उस पोस्ट में कपिल सांगवान की तरफ से कहा गया है कि नफे सिंह की गैंगस्टर मंजीत महल से गहरी दोस्ती थी. नफे सिंह मनजीत महल के भाई संजय के साथ प्रॉपर्टी पर कब्जा करने का काम करता था. आगे लिखा गया है कि जो उसके दुश्मन से हाथ मिलाएगा, उसका अंजाम यही होगा. कपिल के नाम से की गई इस पोस्ट में आगे कहा गया कि उसके जीजा और उसके दोस्तों के मर्डर में इसने (नफे सिंह राठी) महाल को सपोर्ट किया था.
जीजा और दोस्त का मर्डर का इंतकाम गैंगस्टर सांगवान के नाम से की गई इस पोस्ट में आगे लिखा है कि इनकी दोस्ती का साथ में फोटो डाल रहा हूं. जो उसके दुश्मनों को सपोर्ट करेगा, वो उसके दुश्मनों को सपोर्ट करेगा. और पूरी 50 गोलियां उसका इंतजार करेंगी. नफे सिंह ने पावर में रहकर जितने लोगों की जमीन कब्जा की और हत्या की, पूरे बहादुरगढ़ को पता है. लेकिन कोई कुछ नहीं बोल पाया उसकी पावर की वजह से. अगर पुलिस उसके जीजा और उसके दोस्तों के मर्डर पर इतनी एक्टिव होती तो उसे ये करने की जरूरत नहीं होती.
कौन है गैंगस्टर कपिल सांगवान? नफे सिंह राठी हत्याकांड के पीछे पहले ही ब्रिटेन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान पर शक की सुई घूम रही थी. क्योंकि वो पहले भी इस तरह की राजनीतिक हत्याएं करवा चुका है. अब कपिल सांगवान के नाम से की गई सोशल मीडिया पोस्ट भी इस बात की तस्दीक कर रही है. जिसमें उसकी तरफ से नफे सिंह हत्याकांड की जिम्मेदारी ली गई है. अब आपको बता दें कि आखिर ये कपिल सांगवान है कौन?
कुछ साल पहले कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू पेरोल पर जेल से बाहर आया था. और इसके बाद वो फरार हो गया था, फिलहाल वह इंग्लैंड में रहता है. कपिल सांगवान दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है. उसका घर नंदा एनक्लेव में है. उसने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के विकासपुरी से की. उसके बाद वो गुरुग्राम में एमिटी यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट कर रहा था.
कपिल सांगवान ही नहीं बल्कि उसका भाई भी हत्या के एक मामले में फरार चल रहा है. कपिल के खिलाफ रंगदारी, हथियार के दम पर लोगों से उगाही, आर्म्स एक्ट जैसे कई मामले दर्ज हैं. असल में उसे साल 2014 में आर्म्स एक्ट और झगड़े के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन फिर वो पेरोल पर बाहर आकर फरार हो गया. उसके बाद वो यूके चला गया, जहां से अब वो अपना गैंग चला रहा है. वो जेल में अपनी गैंग के जरिए दहशत फैलाकर उगाही भी करता है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










