
Mumbai Rains: मरीन ड्राइव पर ऊंची-ऊंची लहरें, घरों में घुसा पानी... भारी बारिश के बीच महाराष्ट्र में हाई टाइड का अलर्ट
AajTak
मुंबई में भारी बारिश के बाद कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है. मरीन ड्राइव पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं. वहीं, कई इलाकों में लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है.
Mumbai Weather: मॉनसून की वजह से देश के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है. मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव देखने को मिला. भारी बारिश की वजह से लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है. मुंबई में 20 से 21 जुलाई के बीच मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है. अभी भारी बारिश बेल्ट सिंधुदुर्ग-कोंकण क्षेत्र को कवर करते हुए दक्षिण कोंकण क्षेत्र में बनी हुई है. जो उत्तर की ओर बढ़ेगी और 20-21 जुलाई के बीच मुंबई को पार करेगी.
#WATCH | Maharashtra: Severe waterlogging witnessed in Nagpur following incessant heavy rainfall. pic.twitter.com/0s1EI9vsC2
हाई टाइड के समय रखें खास ध्यान 21 और 22 जुलाई मुंबई के लिए बहुत ही भारी बारिश वाले दिन होंगे. वहीं, आज भी रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी. आज (20 जुलाई) रात लगभग 9 बजे के हाई टाइड की चेतावनी जारी की गई क्योंकि, हाई टाइड के समय शहर के किनारे 10 फीट से अधिक ऊंची लहरें उठने की उम्मीद है. इससे पानी का उल्टा प्रवाह बाढ़ग्रस्त तटीय निचले इलाकों में हो सकता है, जिससे स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है.
#WATCH | Maharashtra: Heavy rain lashes parts of Mumbai city; visuals from Gateway of India IMD issues high tide alert in Mumbai following incessant heavy rainfall. pic.twitter.com/OXsm6Qjhiu
यहां जानें मौसम का हाल
बन सकता है अधिक मासिक बारिश का रिकॉर्ड बंगाल की खाड़ी का निम्न दबाव 21-22 जुलाई तक कम हो जाएगा. हालांकि, अगले 4-5 दिनों में यानी 25-26 जुलाई तक मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम बारिश जारी रहेगी. इसके बाद भी बारिश पूरी तरह से रुकने वाली नहीं है. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जुलाई में मासिक बारिश का एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ती दिख रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










