
Mumbai Rain: मुंबई की सड़कों पर नदियों जैसा पानी, सबवे बंद, कॉलोनियों से रबड़ बोट से रेस्क्यू किए जा रहे लोग
AajTak
Maharashtra Rain: मॉनसून की बारिश में मुंबई बेहाल है. बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार, आज महाराष्ट्र के कई शहरों और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के बीच मुंबई और पुणे में हाईटाइड का भी अलर्ट है.
महाराष्ट्र के कई जिले इन दिनों आसमानी आफत से जूझ रहे हैं. गढ़चिरौली, पुणे, ठाणे, बीड समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है. लोनावला में कुछ घंटों हुई रिकॉर्ड बारिश ने शहर में सैलाब ला दिया, उसके बाद वहां 30 सैलानी फंस गए. इन पर्यटकों को बचाने के लिए बाकायदा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. ऐसे ही कई शहरों में सैलाब का कब्जा दिख रहा है. इसके अलावा आम जनजीवन भी बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. भारी बारिश के बीच पालघर जिले के सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. भारी बारिश के कारण पुणे ग्रामीण के अधरवाड़ी गांव में चट्टानें खिसकने से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है और एक अन्य शख्य घायल है.
बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार, आज महाराष्ट्र के शहरों और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है. पूर्वानुमान में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है. इसके साथ ही कभी-कभी 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं. गुरुवार को दोपहर 2:51 बजे हाई टाइड आने की भी आशंका है. आइए वीडियो में महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों का हाल देखें.
पुणे में मुला मुथा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, ये दृश्य भिड़े पुल का है, जिसमें पानी का खतरनाक स्तर देखा जा सकता है.
मुंबई में भारी बारिश के बाद अंधेरी में इतना जलभराव हो गया है कि अंधेरी सबवे लबालब है. फिलहाल इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है.
पुणे शहर में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है, ये दृश्य पुणे में एकता नगर और विट्ठल नगर के हैं.
आवासीय इलाकों में बारिश का पानी घुसने के बाद लोगों को बचाने के लिए पुणे अग्निशमन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. वीडियो में देखा जा सकता कि हवा वाली रबर की नाव लेकर कैसे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








