
Mumbai Metro: आगे बढ़ रहीं महिलाएं! इस मेट्रो लाइन पर 30 फीसदी महिलाकर्मी, ट्रेन चलाने से लेकर टेक्नीशियन तक की जिम्मेदारी
AajTak
मुंबई में शुरू हुई नई मेट्रो लाइन 7 और 2ए मायानगरी के लोगों के लिए बेहद ख़ास है. इस मेट्रो लाइन के शुरू होने से ट्रैफिक से निजात मिलने के साथ ही लोगों के लिए यात्रा भी आरामदायक साबित होगी. वहीं, इस मेट्रो की एक और ख़ास बात ये है कि यह मेट्रो लाइन महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रही है.
देश की महिलाएं लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. पिछले कुछ सालों में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी करती नजर आ रही हैं, ऐसे में अब महिलाएं वो काम भी करती हैं जो पहले सिर्फ़ पुरुष किया करते थे. देश में अब महिलाएं मेट्रो ट्रेन भी चला रही हैं. मुंबई में कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया गया. इसमें सबसे ख़ास बात ये थी कि इस मेट्रो को चलाने वाली सारी महिलाएं थीं.
मुंबई में शुरू हुई नई मेट्रो लाइन 7 और 2ए मुंबई के लोगों के लिए बेहद ख़ास है. इस मेट्रो लाइन के शुरू होने से ट्रैफिक से निजात मिलने के साथ ही लोगों के लिए यात्रा भी आरामदायक होगी. वहीं, इस मेट्रो की एक और ख़ास बात ये भी है कि यह मेट्रो लाइन महिला सशक्तीकरण को भी बढ़ावा दे रही है. इस मेट्रो लाइन पर काम करने वाले लोगों में 30 प्रतिशत महिलाकर्मी हैं.
इस नई मेट्रो के तकनीकी विभाग में भी महिला की एक स्पेशल टीम है. इस टीम में लगभग 305 कर्मचारी हैं, जिनमें से 63 महिला टेक्नीशियन हैं. वे रोलिंग स्टॉक के सभी तकनीकी रख-रखाव के कार्यों की देखभाल करते हैं, चाहे वह प्राथमिक रख-रखाव, निरीक्षण और गियर गड़बड़ी के तहत मरम्मत, पेंटाग्राम (ओएचई) के रखरखाव या किसी भी छोटे नट बोल्ट को ठीक करना हो.
इस मेट्रो लाइन पर शुरू हुई मेट्रो मुंबई के लोगों के लिए बड़ी राहत है. साथ ही मेट्रो को चलाने वाले लोगों में अधिकतर महिला ड्राइवर हैं. इस लाइन पर तक़रीबन 91 ट्रेन पायलट हैं, जिनमें से 21 महिलाएं हैं. वहीं, मेट्रो को सिग्नल देने वाले डिपार्टमेंट में भी महिलाकर्मियों का महत्वपूर्ण किरदार है. साथ ही टिकट डिपार्टमेंट या बाक़ी के महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट हों, वहां महिला कर्मचारियों की संख्या काफ़ी अधिक है. ऐसे में ये नई मेट्रो लाइन महिला सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








