
Mumbai Crime: सोना कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, मनसे नेता अविनाश जाधव के खिलाफ केस दर्ज
AajTak
Mumbai Crime: इस सिलसिले में झवेरी बाजार में सोने का कारोबार करने वाले 55 वर्षीय शख्स ने मामला दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता के अनुसार, यह घटना बुधवार को दक्षिण मुंबई में उनके झवेरी बाजार कार्यालय में हुई.
मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता अविनाश जाधव का नाम विवादों में घिर गया है. मनसे नेता जाधव के खिलाफ मुंबई में झवेरी बाजार के एक सोना कारोबारी को धमकी देने और 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया है.
इस सिलसिले में झवेरी बाजार में सोने का कारोबार करने वाले 55 वर्षीय शख्स ने मामला दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता के अनुसार, यह घटना बुधवार को दक्षिण मुंबई में उनके झवेरी बाजार कार्यालय में हुई. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसका वैभव ठक्कर नाम के एक व्यक्ति के साथ व्यापारिक समझौता था, जिसे उसने कुछ लेन-देन से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए अपने ऑफिस बुलाया था.
पीटीआई के मुताबिक, इसी दौरान वैभव ठक्कर मनसे नेता अविनाश जाधव, उनका ड्राइवर और छह अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा. पुलिस के मुताबिक, जाधव और उसके सहयोगी ने पुलिस कर्मियों के सामने शिकायतकर्ता के बेटे की पिटाई की. पीड़ित ने ये भी आरोप लगाया कि जाधव ने उसे 5 करोड़ रुपये की वसूली के लिए धमकी दी थी.
लोकमान्य तिलक (LT) मार्ग पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने आगे बताया कि सोना कारोबारी की शिकायत पर जाधव और एक अन्य व्यक्ति पर जबरन वसूली आदि के लिए भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








