
Mumbai Attack के बाद Pakistan के खिलाफ क्यों Manmohan Government ने नहीं लिया एक्शन?
AajTak
कांग्रेस को ये बात कड़वी जरूर लग सकती है. लेकिन वो इस सच से मुंह नहीं मोड़ सकती कि 26/11 के बाद पाकिस्तान का कुछ नहीं बिगड़ा. मनमोहन सरकार हाथ पर हाथ धरकर बैठी रही. पाकिस्तान के खिलाफ कोई एक्शन नहीं हुआ. आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी थी जिसने पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेने से मनमोहन सरकार के हाथ बांधे हुए थे. 26/11 अटैक के बाद भारतीय वायुसेना पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करने के लिए तैयार थी. लेकिन मनमोहन सरकार ने उसे कोई भी एक्शन लेने की मंजूरी ही नहीं दी. ये खुलासा खुद तत्कालीन भारतीय वायुसेना चीफ फाली होमी ने आजतक पर किया था. मुंबई आतंकी हमले के बाद ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की योजना भी बना ली थी. पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट के जिस आतंकी शिविर पर कहर बरपाया था, उसका नामोनिशान 10 साल पहले ही मिट सकता था. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










