
Mumbai में जब्त की गई 20 करोड़ रुपए की कोकीन, NCB ने गिरफ्तार की दो विदेशी महिलाएं
AajTak
एनसीबी ने मुंबई में CSMI एयरपोर्ट से 20 करोड़ रुपए कीमत की कोकीन जब्त की है. विदेशी महिला जूतों और बैग में 2 किलो 800 ग्राम कोकीन भरकर तस्करी के लिए ला रही थी. उसने बताया कि मुंबई में अलग-अलग लोगों को कोकीन की सप्लाई की जानी थी. एनसीबी ने उसकी साथी महिला को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है.
मुंबई एनसीबी (Mumbai NCB) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. खुफिया जानकारी पर एक्शन लेते हुए एनसीबी ने 2 किलो 800 ग्राम कोकीन जब्त की है. इस कोकीन की कीमत करीब 20 करोड़ रुपए बताई जा रही है.
कोकीन तस्करी के इस मामले मे दो विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. एक को एयरपोर्ट से और दूसरी महिला को अलग स्थान से गिरफ्तार किया गया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है कि वे किन लोगों के लिए काम करती हैं. इसका पता लगाया जा रहा है.
एनसीबी को जानकारी मिली थी कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट मुंबई में भारी मात्रा में ड्रग सप्लाई करने वाला है. जानकारी मिलने बाद एनसीबी ने इसके गैंग का भांडाफोड़ करने के लिए प्लान तैयार किया. हमें पता चला कि मारिंडा एस नाम की एक दक्षिण अफ्रीकी मूल की महिला ड्रग्स की सप्लाई करने आ रही है.
एयरपोर्ट पर उतरने ही मारिंडा एस को दबोचा
एनसीबी को पता चला कि मारिंडा इथियोपिया के अदीस अबाबा से मुंबई आ रही है. रविवार को अदीस अबाबा से आई फ्लाईट मुंबई एयरपोर्ट (CSMI) उतरी. इनपुट के आधार पर मारिंडा की पहचान की गई. इसके बाद उसे रोका गया.
उसके सामान की तलाशी ली गई. इस दौरान 2.800 किलोग्राम हाई क्वालिटी वाली कोकीन बरामद हुई, जिसे बड़ी सावधानी से अलग-अलग आकार के आठ पैकेट बनाकर दो जोड़ी जूतों, दो पर्सों में होल बनाकर छुपाया गया था.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








