
Mumbai: नारायण राणे के लिए सिर दर्द बना जुहू का बंगला, अब DM ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
AajTak
केंद्रयी मंत्री नारायण राणे को इससे पहले भी बंगले के संबंध में मार्च में नोटिस जारी किया गया था. हालांकि जब वह हाई कोर्ट पहुंच गए तो महाराष्ट्र सरकार ने बंगला गिराने का आदेश वापस ले लिया था. अब दो महीने के भीतर मंत्री को बंगले को लेकर फिर नोटिस जारी कर दिया गया है.
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को उनके मुंबई के जुहू स्थित बंगले 'आदिश' के लिए फिर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इस नोटिस तटीय नियमन जोन (सीआरजेड) के उल्लंघन के मामले में जारी किया गया है. नोटिस के तहत बंगले के निर्माण में मंजूर फ्लोर स्पेस इंडेक्स (एफएसआई) से ज्यादा का निर्माण किया गया है. उन्हें इस मामले में 10 जून सुबह 11 बजे मुंबई उपनगर जिलाधिकारी के सामने हाजिर होने के लिए कहा गया है.
पेश न होने पर कार्रवाई की चेतावनी
नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर वह इस मामले में पेश नहीं होंगे तो उचित कार्रवाई की जाएगी. यह नोटिस 24 मई को जारी किया गया है. महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट के सचिव और पर्यावरण डायरेक्ट की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है. इससे पहले बीएमसी भी राणे के बंगले में अवैध निर्माण का दावा करते हुए तोड़ने की कार्रवाई का नोटिस दे चुकी है.
1461 वर्ग मीटर ज्यादा निर्माण करने का आरोप
नोटिस के मुताबिक केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से 11 जुलाई 2007 को एफएसआई की मंजूरी दी गई थी, जिसके मुताबिक बीएमसी ने 2810.80 वर्ग मीटर की एफएसआई की मंजूरी दी.
बीएमसी की जांच रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि बंगले में 4272.41 वर्ग मीटर का निर्माण कर लिया गया यानी नियमों का उल्लंघन करते हुए 1461.61 वर्ग मीटर ज्यादा निर्माण कर दिया गया. नोटिस के मुताबिक जिला स्तरीय तटीय प्रबंधन समिति की 17 मई को हुई बैठक में नियमों के उल्लंघन पर चर्चा के बाद कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला किया गया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










