
Mumbai: नाराज प्रेमी ने हत्या कर की आत्महत्या, पुलिस को फोन में मिला सुसाइड नोट
AajTak
मुंबई पुलिस ने 24 से लापता महिला मामले में खुलासा करते हुए बताया कि महिला के नाराज प्रेमी ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर उसके बाद एक लोकल ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली.
मुंबई से पिछले 34 दिनों से लापता एक 19 वर्षीय महिला की नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में हत्या कर दी थी. अब इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की है जो उससे नाराज था. पुलिस ने बुधवार को मामले की शुरुआती जांच में पता चला कि महिला की प्रेमी ने हत्या कर दी, जिसने एक लोकल ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी. आरोपी ने खारघर की पहाड़ियों में महिला की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी.
12 दिसंबर को लापता हुई की महिला
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला के उससे संबंध तोड़ने से नाराज था और इसी वजह से उसने कथित तौर पर गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी. महिला 12 दिसंबर को सायन में अपने कॉलेज के लिए निकली थी, जिसके बाद वह घर लौटकर नहीं आई. उनके घर न लौटने पर कलंबोली पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
महिला की हत्या कर की आत्महत्या: पुलिस इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस को कलमनबोली के रहने वाले वैभव बुरुंगले ने 12 दिसंबर को जुईनगर रेलवे स्टेशन पर चलती लोकल ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद मामलों की जांच के लिए नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया.
'कोड वर्ड को डिकोड कर हुआ खुलासा' अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बुरुंगले के मोबाइल फोन में सेव एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि उसने महिला की हत्या कर दी है और आत्महत्या करने जा रहा है. सुसाइड नोट में L01-501 जैसे कोड वर्ड का इस्तेमाल किया गया था, जिसे पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए डिकोड किया. पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि जब महिला का शव खारघर से लगभग 6 किमी दूर कलंबोली इलाके में एक डंपिंग ग्राउंड में झाड़ियों में पड़ा देखा गया था. शव की पहचान महिला द्वारा कॉलेज जाते समय पहनी गई पोशाक, कलाई घड़ी और आईडी कार्ड के आधार पर की गई. पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










