
Mumbai: त्योहारी सीजन पर रेलवे ने दिया झटका, प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाए
AajTak
सेंट्रल रेलवे ने मुंबई के कई प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों के दाम में इजाफा किया है. टिकटों के दाम 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये तक कर दिए गए हैं. यह इजाफा अस्थाई ही है, जो 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा.
देश में त्योहारी सीजन पर रेलवे ने यात्रियों को झटका दिया है. त्योहार के दौरान रेलवे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम में इजाफा कर दिया गया है. सेंट्रल रेलवे ने मुंबई के प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों के दाम बढ़ाए हैं. टिकटों की कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी गई है. हालांकि, यह इजाफा अस्थाई तौर पर 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक के लिए किया गया है.
सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशंस अधिकारी शिवाजी सुतर ने बताया कि टिकटों की यह बढ़ी हुई दरें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण और पनवेल स्टेशनों पर ही लागू होगी.
उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह टिकट के दाम में यह बढ़ोतरी की गई है. बता दें कि प्लेटफॉर्म टिकट में इस तरह की अस्थाई वृद्धि बीते दो सालों में भी कई बार की गई है.
बता दें कि मुंबई में बड़ी संख्या में प्रवासी लोग रहते हैं, जो दिवाली और छठ पूजा के लिए लगातार अपने गांव लौट रहे हैं. इस वजह से रेलवे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










