
Mumbai: अंगूठे पर बने टैटू से पकड़ा गया रेपिस्ट, अश्लील वीडियो में नहीं दिख रहा था चेहरा
AajTak
Mumbai court ने शहर के नामी अस्पताल में काम करने वाले एक 31 साल के कर्मचारी को 15 साल की कैद की सजा सुनाई है. कर्मचारी ने अस्पताल में ही काम करने वाली एक महिला को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप किया था. कर्मचारी ने बेहोशी की हालत में खुद का चेहरा छिपाकर महिला का वीडियो भी बना लिया था.
Mumbai News: मुंबई की एक विशेष अदालत (Special court Mumbai) ने एक 31 साल के अस्पतालकर्मी को रेप के आरोप में दोषी ठहराते हुए 15 साल की सजा सुनाई है. कर्मचारी ने अस्पताल में ही काम करने वाली एक महिला को नशीला पदार्थ देकर रेप किया था और खुद का चेहरा छिपाते हुए वीडियो बना लिया था. इसके बाद जब महिला ने वीडियो देखा तो उसमें रेप करने वाले का चेहरा नहीं नजर आ रहा था. महिला ने कर्मचारी को उसके अंगूठे पर बने टैटू से पहचाना और मामले की शिकायत पुलिस से की. कर्मचारी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल कर रहा था.
पुलिस से की गई शिकायत के अनुसार, 2014 में महिला मुंबई के एक अस्पताल में काम करती थी. रेप करने वाला कर्मचारी भी उसी अस्पताल में काम कर रहा था. 29 जुलाई 2015 को कर्मचारी संदेश सदानंद चिखले ने महिला को अच्छी सैलरी पर दूसरे अस्पताल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया. इसके बाद महिला 5 अगस्त 2015 को चिखले के साथ ठाणे चली गई.
वह मुंबई के रेलवे स्टेशन के बाहर उससे मिली. चिखले उसे अपनी बाइक से ठाणे के एक होटल में ले गया, जहां उसने महिला को नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्डड्रिंक पिलाई, जिससे महिला बेहोश हो गई. इसके बाद उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया और खुद का चेहरा छिपाकर वीडियो भी बना लिया. आरोपी चिखले ने इसके बाद महिला के ठाणे रेलवे स्टेशन ले जाकर विक्रोली जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया.
यह भी पढ़ें: मैरिटल रेप का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट की बेंच के विभाजित फैसले को दी गई चुनौती
21 अगस्त को अस्पताल में रात की ड्यूटी के लिए गई महिला को आरोपी ने एक वीडियो भेजा. मोबाइल पर यह वीडियो देख पीड़िता दंग रह गई, क्योंकि इसमें महिला की आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग थी.
हैरानी की बात यह थी कि वीडियो में पुरुष का चेहरा नहीं दिख रहा था. हालांकि, महिला ने उसकी पहचान अंगूठे पर बने टैटू से कर ली.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










