
MSP 2250 लेकिन बाज़ार में बाजरे को मिल रहा 900 रुपए क्विंटल का दाम, BJP का किसानों के साथ धरना
AajTak
कृषि आंदोलन को समर्थन कर रही कांग्रेस MSP पर फसलों की खरीद की गारंटी मांग रही है. वहीं, बीजेपी जयपुर में MSP पर बाजरे की खरीद की गारंटी के लिए आंदोलन कर रही है. जयपुर के किसानों को पता भी नहीं है कि केंद्र सरकार ने बाजरे का समर्थन मूल्य 2250 रुपया प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है. जबकि किसानों को बाजार में 900 का दाम मिल रहा है.
देश भर में किसानों के समस्याएं एक जैसी है मगर इसे देखने के लिए राजनीतिक पार्टियों के चश्मे अलग-अलग हैं. दिल्ली में कृषि आंदोलन का समर्थन कर रही कांग्रेस, MSP पर फसलों की खरीद की गारंटी मांग रही है. वहीं इधर, बीजेपी जयपुर में MSP पर बाजरे की खरीद की गारंटी के लिए आंदोलन कर रही है. बीजेपी किसानों के साथ मुख्यमंत्री निवास के बाहर सिविल लाइन्स फाटक पर धरने पर बैठी है. बीजेपी कह रही है कि हम नया कानून बना रहे हैं कि किसान देश में कहीं भी जाकर फसल बेच सकता है. मगर हरियाणा सरकार कह रही है कि हरियाणा की मंडी में हरियाणा के किसान ही खरीद सकते हैं राजस्थान के नहीं. इस बीच MSP से भी आधे दाम में बाजरा बाजार में बिक रहा है और किसान के पास बर्बाद होने के अलावा कोई रास्ता नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











