
MS Dhoni Out Controversy: धोनी को LBW देने पर बवाल! DRS में दिखी ये चीज... फिर भी थर्ड अंपायर ने नहीं बदला निर्णय
AajTak
MS Dhoni Out Controversy: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का मैच नंबर 25 एमए चिदम्बरम स्टेडियम में 11 अप्रैल को खेला गया. जहां चेन्नई को 8 विकेट से हार मिली. वहीं इस मुकाबल में धोनी के आउट दिए जाने पर सवाल भी उठे.
MS Dhoni LBW DRS out CSK Vs KKR IPL 2025: तो क्या महेंद्र सिंह धोनी सुनील नरेन की गेंद पर LBW (लेग बिफोर विकेट) आउट नहीं थे. उनको मैदानी अंपायर ने जैसे ही LBW आउट दिया कप्तान धोनी ने तुरंत DRS (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) लिया. लेकिन DRS के बाद भी थर्ड अंपायर ने धोनी को आउट ही करार दिया. लाइव प्रसारण के दौरान धोनी के बल्ले से स्पाइक भी दिखा. अब इस पर सोशल मीडिया पर फैन्स की राय बंटी हुई दिख रही है. वहीं तमाम एक्सपर्ट भी इस पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का मैच नंबर 25 एमए चिदम्बरम स्टेडियम में 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया. जहां चेन्नई को 8 विकेट और 58 गेंद रहते हुए पराजय का मुंह देखना पड़ा. जो टूर्नामेंट में उसकी लगातार पांचवी हार रही. अब चेन्नई की टीम प्वाइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर हैं. इस मैच में चेन्नई की टीम की कमान इंजर्ड ऋतुराज गायकवाड़ की जगह महेंद्र सिंह धोनी ने संभाली. ऐसे में धोनी बतौर कप्तान और बतौर खिलाड़ी भी फोकस में थे.
7 विकेट गिरने के बाद जब चेन्नई की टीम बुरी तरह भंवर में फंसी हुई थी तो धोनी 'थाला' मैदान में उतरे. धोनी के उतरते ही मैदान मे 120 DB (डेसिबल्स) यूनिट का शोर हुआ. लगा धोनी शिवम दुबे के साथ मिलकर टीम को संभालेंगे. लेकिन ऐसा हुआ नहीं.
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 16वें ओवर में धोनी को सुनील नरेन की गेंद पर LBW दिया गया. धोनी ने तुरंत रिव्यू का ऑप्शन चुना. क्योंकि उन्हें लगा कि गेंद अंदरूनी किनारे से आई है.
A small spike sparked a huge discussion among our Insiders! 👀 Here’s what #PiyushChawla made of MS Dhoni’s LBW decision. Do you agree with him? 🧐 Next up on #IPLonJioStar 👉 #LSGvGT | SAT, 12th APR, 2:30 PM LIVE on Star Sports 2, Star Sports 2 Hindi & JioHotstar! pic.twitter.com/TSDFvWrzMX
अल्ट्राएज ने गेंद के बल्ले से गुजरने पर एक हल्की सी स्पाइक दिखाई दिया, लेकिन लंबे विचार-विमर्श के बाद, थर्ड अंपायर ने फैसला सुनाया कि गेंद बल्ले से नहीं लगी थी. बॉल-ट्रैकर पर गेंद को देखने के बाद धोनी को आउट घोषित किया गया. जिस पर चेपॉक में मौजूद दर्शकों को यकीन नहीं हुआ. वहीं सोशल मीडिया पर भी खूब सवाल उठे. हालांकि Star Sports पर चर्चा के दौरान पीयूष चावला की राय अलग दिखी. वहीं कई लोग ऐसे भी थे जो अंपायर के निर्णय से सहमत दिखे.

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











