
MS Dhoni, IPL 2025: धोनी फिर बने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान, ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल से बाहर
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को तगड़ा झटका लगा है. कप्तान ऋतुराज इंजरी के चलते बाहर हो गए. ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी बाकी के मैचों में चेन्नई की कप्तानी करेंगे.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के बीच पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को तगड़ा झटका लगा है. कप्तान ऋतुराज इंजरी के चलते इस आईपीएल सीजन से बाहर हो गए है. ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी बाकी के मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे. ऋतुराज कोहनी के चोट के चलते आईपीएल 2025 से बाहर हुए हैं. ऋतुराज को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मुकाबले में तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की एक गेंद कोहनी पर जाकर लग गई थी. हालांकि ऋतुराज ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अगले दो मैचों में हिस्सा लिया, लेकिन स्कैन में अब फ्रैक्चर की पुष्टि हो गई है.
ऋतुराज गायकवाड़ के बाहर होने की पुष्टि चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी की. फ्लेमिंग ने कहा, 'जहां तक रिप्लेसमेंट की बात है तो हमारे पास टीम में बहुत कम विकल्प हैं. हमने अभी तक किसी पर फैसला नहीं किया है. धोनी टीम की कमान संभालने के लिए तैयार थे. वह समझते थे कि यह कहां से आ रहा है.'
महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी बार 2023 के आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व किया था. धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल चैम्पियन बनाया. साल 2024 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया. ऋतुराज की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स पिछले आईपीएल सीजन में पांचवें स्थान पर रही थी.
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड: रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), जेमी ओवर्टन, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, डेवोन कॉन्वे, शेख रशीद, सैम करन, कमलेश नागरकोटी, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी, दीपक हुड्डा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











