
MS Dhoni CSK Captaincy in IPL: महेंद्र सिंह धोनी ही होंगे आईपीएल 2023 में चेन्नई टीम के कप्तान, लग गई मुहर
AajTak
IPL की चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया है कि अगले सीजन में भी महेंद्र सिंह धोनी ही कप्तानी करते नजर आएंगे. इस बात की पुष्टि चेन्नई टीम के CEO काशी विश्वनाथ ने की है. उन्होंने आजतक से कहा, 'महेंद्र सिंह धोनी ही अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम के कप्तान होंगे. इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.'
MS Dhoni CSK Captaincy in IPL: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दो साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेल रहे हैं. ऐसे में फैन्स के मन में यह सवाल चल रहा होगा कि धोनी अगले सीजन में भी खेलेंगे या नहीं?
यदि अगले 2023 आईपीएल सीजन में धोनी खेलते भी हैं, तो क्या चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के कप्तान बने रहेंगे या नहीं? मगर अब इसका खुलासा हो गया है. चेन्नई फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया है कि अगले सीजन में भी धोनी ही कप्तानी करते नजर आएंगे.
इस बात की पुष्टि चेन्नई टीम के CEO काशी विश्वनाथ ने की है. उन्होंने आजतक से कहा, 'महेंद्र सिंह धोनी ही अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम के कप्तान होंगे. इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.'
पिछले सीजन में रवींद्र जडेजा को सौंपी थी कप्तानी
दरअसल, आईपीएल की शुरुआत 2008 से हुई थी. धोनी पहले सीजन से ही चेन्नई टीम की कप्तानी संभाल रहे और उन्होंने टीम को दूसरे सबसे ज्यादा 4 बार खिताब भी जिताया है. पिछले यानी आईपीएल 2022 सीजन में चेन्नई फ्रेंचाइजी ने थोड़ा बदलाव किया था. उन्होंने पहली बार धोनी को कप्तानी से हटाया था. धोनी ने खुद रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी. मगर टीम का प्रदर्शन खराब रहा था.
खराब प्रदर्शन के बाद जडेजा ने बीच में कप्तानी छोड़ी थी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










