
MS धोनी अब ये क्या करने लगे? शेयर बाजार का इतना ज्ञान... लोग लगाने लगे ठहाके!
AajTak
बेंगलुरू में एक इवेंट के दौरान में महेंद्र सिंह धोनी शेयर बाजार को लेकर अपना नजरिया रख रहे थे. जो उनका एक अलग रूप था. वो शेयर बाजार से जुड़े टेक्निकल वर्ड का इस्तेमाल कर रहे थे. लेकिन अंदाज वही बिंदास था.
टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक सफल क्रिकेटर के तौर पर जाने जाते हैं, इसके अलावा वो एक सफल बिजनेसमैन के तौर पर उभर रहे हैं. लेकिन अब धोनी का एक और अलग रूप देखने को मिला है. वो शेयर बाजार (Share Market) के बारे में गहराई से बात करते हुए नजर आए.
दरअसल, बेंगलुरू में एक इवेंट के दौरान में महेंद्र सिंह धोनी शेयर बाजार को लेकर अपना नजरिया रख रहे थे. जो उनका एक अलग रूप था. वो शेयर बाजार से जुड़े टेक्निकल वर्ड का इस्तेमाल कर रहे थे. लेकिन अंदाज वही बिंदास था.
अब शेयर बाजार एक्सपर्ट धोनी?
वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि वो शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स के बीच बैठे हैं. एक सवाल के जवाब में धोनी चुटकी लेते हुए कहते हैं, 'ये लोग खुश हो रहे हैं और दो दिन में मेरा पोर्टफोलियो 8 फीसदी गिर चुका है. ये लोग एक दिन कहते हैं कि आज निफ्टी के लिए 19300 पर मजबूत सपोर्ट है और ऊपर जाएगा. लेकिन अगले दिन निफ्टी 18800 पर आ जाता है और फिर ये कहते हैं कि अब तो बाजार नीचे जाएगा.' धोनी के इस अंदाज पर उनको सुनकर लोग ठहाके लगने लगते हैं, क्योंकि वो बेहद मजाकिया अंदाज में ये बातें कह रहे थे.
MS Dhoni talks about Options Trading and Analysts 🙏🥹✅ pic.twitter.com/vLrAvR5sY7
लेकिन आखिरी में MS धोनी ने कहा कि ये लोग अच्छा काम कर रहे हैं, देश का युवा अब स्टॉक मार्केट में निवेश के लिए आगे बढ़ रहे हैं और ये लोग उनको सही तरीके से गाइड कर रहे हैं. ये एक बेहतरीन काम है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











