
MP Girl Reel Case: महाकाल मंदिर मे रील बनाने पर सरकार सख्त, देखें क्या बोले एमपी के गृह मंत्री
AajTak
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में वीडियो रील बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. सोशल मीडिया पर युवतियों के बनाए गए वीडियो और रील्स सामने आए हैं. इनमें दिख रही एक युवती उज्जैन निवासी शालिनी वर्मा है, जो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की प्रांत मंत्री हैं. वर्तमान में वह संगठन के काम से बैतूल में रहती हैं.वीडियो रील को लेकर शालिनी वर्मा का कहना है कि यह वीडियो उनका जरूर है, लेकिन किसी ने एडिट कर उसमें फिल्मी गाने डाल दिए हैं और दूसरे अकाउंट से पोस्ट कर दिया है. इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने आजतक के खास बातचीत की. देखें क्या बोले गृह मंत्री.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










