MP Board 12th Result LIVE: रिजल्ट घोषित, एक्टिव हुआ रिजल्ट लिंक, ऐसे करें चेक
AajTak
MPBSE MP Board 12th Result 2021: मध्यप्रदेश बोर्ड ने आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया. बोर्ड ने रिजल्ट के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है. इस बार आजतक भी एमपी बोर्ड का रिजल्ट होस्ट कर रहा है. आप आजतक की वेबसाइट के जरिये आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
MPBSE MP Board 12th Result 2021: आज एमपी बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है. बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिए हैं. MP Board का रिजल्ट इस वर्ष AajTak एजुकेशन पर भी होस्ट किया जा रहा है. MP Board ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट कर दिया है. स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in समेत अन्य रिजल्ट होस्टिंग वेबसाइट पर इसे चेक कर सकेंगे. वहीं, aajtak.in के रिजल्ट पेज पर MP Board 12th Result 2021 का लिंक रिजल्ट की घोषणा के फौरन बाद लाइव हो चुका है. उम्मीदवार इस लिंक पर जाकर अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आजतक पर रिजल्ट देखने के लिए यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें. रिजल्ट आपके सामने होगा. MP Board 12th Result 2021 direct link
मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







