
MP 10th-12th Result 2025: 30 अप्रैल को आएगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट? जान लें चेक करने का तरीका
AajTak
MPBOSE Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है. अनुमान है कि 30 अप्रैल या मई की शुरुआत में ही छात्रों का परिणाम जारी कर दिया जाएगा. आइए जानते हैं रिजल्ट चेक करने का तरीका क्या है.
MP Board 10th,12th Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों को अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार है. बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट घोषित करने की तारीख नहीं बताई है. हालांकि अनुमान है कि परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किए जा सकते हैं. यानी कि मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एमपीबीएसई) इस महीने कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम घोषित करने की संभावना है.
Direct Link To Check MP Board 10th Result 2025
Direct Link To Check MP Board 12th Result 2025
इन वेबसाइट्स पर मिलेगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट
हालांकि, बोर्ड पहले ही वो तारीख बता देता है, जिस दिन वो रिजल्ट की घोषणा करेगा. इस हिसाब से हो सकता है कि अब बोर्ड मई के पहले हफ्ते में परिणाम की घोषणा करें. पिछले कुछ सालों का डेटा देखा जाए तो अब परिणाम कभी भी घोषित हो सकते हैं. बोर्ड रिजल्ट जारी करने में देरी नहीं करेगा. एमपीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट - mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in से जारी होने के बाद अपनी एमपी बोर्ड मार्कशीट एक्सेस और डाउनलोड कर सकते हैं.
एमपी बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम और एमपी बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी. कक्षा 10 एमपी बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च तक और कक्षा 12 एमपी बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं. परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे. कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के एमपी बोर्ड के नतीजों से असंतुष्ट छात्र रिजल्ट की जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं और सुधार परीक्षा दे सकते हैं.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











