
MP: हॉस्पिटल ने खाली ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर किया रेफर, रास्ते में मरीज की मौत, मानवाधिकार आयोग ने भेजा नोटिस
AajTak
Panna News: पन्ना जिला अस्पताल से मरीज को रेफर करते वक्त ऑक्सीजन की कमी से मौत मामले में मानवाधिकार आयोग ने कलेक्टर से जवाब तलब किया है. आयोग ने इस संबंध में बयान जारी किया है और पन्ना जिले के कलेक्टर से जांच कराकर तीन हफ्ते में जवाब मांगा है.
मध्य प्रदेश के पन्ना जिला अस्पताल से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक की उस वक्त मौत हो गई जब उसे जिला अस्पताल से रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा था. मृतक के घरवालों ने आरोप लगाया है कि रेफर करते समय मरीज को जो ऑक्सीजन सिलेंडर दिया गया था, उसकी ऑक्सीजन रास्ते में ही खत्म हो गई. इससे उसकी मौत हो गई. मामला संज्ञान में आने के बाद मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने पन्ना कलेक्टर से जवाब तलब किया है.
युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था
जानकारी के मुताबिक, 2 मार्च को पन्ना निवासी युवक शुभम ने जहरीला पदार्थ खा लिया था. इसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था. हालत में सुधार नहीं होने से उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
दिए गए सिलेंडर में कम थी ऑक्सीजन
परिजनों का आरोप है कि इस दौरान जो ऑक्सीजन सिलेंडर दिया गया, उसमें बहुत कम ऑक्सीजन थी, जो पन्ना से कुछ किलोमीटर दूर पहुंचने पर ही खत्म हो गई और शुभम की रास्ते में ही मौत हो गई. इस मामले में कलेक्टर ने भी परिजनों का कार्रवाई का भरोसा दिलाया था.
मानवाधिकार आयोग ने जारी किया बयान

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










