
MP: हॉस्टल में छात्रा ने दिया बेटी को जन्म, बदनामी के डर से कर दी हत्या, बॉयफ्रेंड पर भी केस दर्ज
AajTak
MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल में छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली लड़की ने बेटी को जन्म दिया. इसके बाद बदनामी के डर से उसने नवजात की हत्या कर दी. पुलिस ने छात्रा और उसके साथ रिलेशन बनाने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
मध्य प्रदेश के शहडोल में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में रहने वाली एक लड़की प्रेग्नेंट हो गई. उसने हॉस्टल में ही एक बच्ची को जन्म दिया. इसके बाद उसने नवजात की हत्या कर शव हॉस्टल परिसर में फेंक दिया. जब लोगों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी.
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद जांच शुरू की तो पूरा मामला सामने आ गया. पुलिस ने आरोपी छात्रा के साथ ही उसके साथ रिलेशन बनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, शहर के पांडवनगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में 20 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि हॉस्टल के पीछे कचरे के ढेर में एक नवजात का शव पड़ा है. जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया था.
शव का जब पोस्टमार्टम कराया गया तो पता चला कि नवजात के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई है. इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस की जांच में पता लगा कि गोहपारू के एक गांव में रहने वाली 18 साल 6 माह की लड़की कस्तूरबा हॉस्टल में रहती है. वह 12 की छात्रा है. लड़की का गांव के ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था.
बॉयफ्रेंड से रिलेशन बनने के बाद हो गई थी प्रेग्नेंट

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










