
MP: स्कूल में लंच के बाद खेलते हुए गिरी 11 साल की नक्षिता, हार्ट अटैक से तोड़ा दम
AajTak
6वीं कक्षा में पढ़ने वाली नक्षिता पटेल लंच के बाद अपनी दोस्तों के साथ खेल रही थी. इसी दौरान वह अचानक प्लेग्राउंड में बेहोश होकर गिर पड़ी. इंदौर के अस्पताल में बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया. पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई है.
MP News: इंदौर जिले के बेटमा में एक स्कूली छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब बच्ची लंच के बाद स्कूल के ग्राउंड में खेल रही थी. इस दुखद घटना से स्कूल स्टाफ और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई.
दरअसल, बेटमा इलाके स्थित माचल गांव के स्कूल में 11 वर्षीय नक्षिता पटेल 6वीं क्लास में पढ़ती थी. बुधवार को वह लंच के बाद प्ले ग्राउंड में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी. इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी. स्कूल स्टाफ ने तुरंत बच्ची के परिजनों को सूचना दी.
प्रिंसिपल और गेम्स टीचर समेत स्कूल का स्टाफ तत्काल बच्ची को बेटमा के स्थानीय अस्पताल ले गया. लेकिन बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया. इंदौर के अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.
परिजनों और स्कूल प्रबंधन के अनुसार, बच्ची की मौत का कारण हार्ट अटैक हो सकता है. फिलहाल, मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसमें साफ हुआ कि मासूम की मौत हार्ट अटैक से ही हुई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










