
MP: सैलरी नहीं दी, फिर नौकरी से निकाला... फैक्ट्री के बाहर 7 कर्मचारियों ने खाया जह
AajTak
इंदौर में एक फैक्ट्री में काम करने वाले सात कर्मचारियों ने एक साथ जहर खा लिया. सभी को कंपनी से निकाल दिया था, इसलिए उन्होंने खौफनाक कदम उठाया. सभी का एमवाई अस्पताल में उपचार जारी है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक निजी कंपनी के सात कर्मचारियों ने कंपनी के बहार एक साथ जहर खा लिया. उन्हें साथी कर्मचारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी की हालत खतरे से बहार बताई जा रही है. सातों कर्मचारियों को मालिक ने कंपनी से अचानक बहार निकाल दिया, जिससे कर्मचारियों ने डिप्रेशन में आकर ये कदम उठाया.
पूरा मामल परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की अजमेरा वायर कंपनी का है. कंपनी मॉड्यूलर किचन का सामान बनाने का काम करती है. यहां पर 15 से 20 कर्मचारी काम करते हैं. कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि दो दिन पहले कंपनी के मालिक रवि बाफना और पुनीत अजमेरा ने सात कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया, जिससे वह नाराज हो गए.
जिन कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है, वह हैं- जमनाधार विश्वकर्मा, दीपक सिंह, राजेश मेमियोरिया, देवीलाल करेडिया, रवि करेड़िया, जितेंद्र धमनिया और शेखर वर्मा. इनको अचानक से ये कहकर कम्पनी से निकल दिया कि अब कंपनी में आपके लिए कोई काम नहीं है. सातों कर्मचारी पिछले 20 सालों से इसी कंपनी में काम कर रहे थे.
अचानक से निकले जाने सभी डिप्रेशन में आ गये, जिसके चलते आज सुबह सभी कर्मचारी कम्पनी के गेट पर पहुंचे और वहां सभी ने एक साथ जहर खा लिया. साथी कर्मचारियों ने सभी को एमवाय अस्पलात में भर्ती कराया गया है, जहां सभी खतरे से बाहर हैं. इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तो आला-अधिकारी मौके पर पहुंच गए.
जांच अधिकारी अजय सिंह कुशवाहा का कहना है कि कंपनी में 20 कर्मचारी काम करते हैं और पिछले सात महीनों से कम्पनी का काम बंद था, कर्मचारियों को मालिक ने सात महीने का वेतन भी नहीं दिया था और सातों कर्मचारियों को बाणगंगा स्थित उनकी दूसरी फैक्ट्री में काम करने के लिए शिफ्ट कर दिया, जिसके कारण सभी ने जहर खा लिया.
जांच अधिकारी अजय सिंह ने कहा कि ने कहा कि सभी कर्मचारियों का इलाज चल रहा है, जिसके चलते पुलिस उनके बयान नहीं ले पाई है, सबका बयान होने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










