
MP: सिर्फ एक फेफड़े के दम पर नर्स ने जीती कोरोना से जंग!
AajTak
कोरोना के इस दौर में जहां अच्छे भले युवा भी इस बीमारी से हार मान रहे हैं, तो इस बीच टीकमगढ़ की रहने वाली एक महिला नर्स ने एक फेफड़े के दम पर इस खतरनाक बीमारी पर जीत हासिल कर ली.
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ सिविल अस्पताल की 39 साल की नर्स प्रफुल्लित पीटर के शरीर मे सिर्फ एक लंग है. बचपन में एक दुर्घटना के बाद उनके शरीर से एक तरफ का लंग हटा दिया गया था, जिसका पता उन्हें साल 2014 में चला, जब बीमार होने पर उनके एक्सरे रिपोर्ट में बायां फेफड़ा गायब दिखा. कोरोना वार्ड में थी ड्यूटी प्रफुल्लित पीटर नर्स हैं. उनकी ड्यूटी कोरोना वार्ड में रहती है. इस दौरान वह खुद भी कोरोना का शिकार हो गईं. ऐसे में सब को लगा कि एक ही फेफड़ा होने की वजह से उनको समस्या ज्यादा होगी, लेकिन उन्होंने होम आइसोलेशन में रहकर ही 14 दिनों में कोरोना से जंग जीत ली.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










